राजनीति

Priyanka Gandhi ने कहा- नौकरी देते नहीं जख्म पर नमक और छिड़क दिया

Priyanka Gandhi: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी ने परीक्षा फार्म पर जीएसटी (GST 2025)लगाने को लेकर भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार ने उन माता-पिता के सपनों को आय का साधन बना लिया है, जो अपने बच्चों को परीक्षा की तैयारी करने के लिए एक-एक पाई बचाते हैं। इसके अलावा वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के नाम से एक पोस्ट भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस खबर के आखिर में जानेंगे की प्रियंका गांधी का ऐसा कौन सा विवादित ट्वीट खलबली मचा रहा है। 

प्रियंका गांधी ने किया ट्वीट (Priyanka Gandhi Tweet)

कांग्रेस महासचिव ने कल्याण सिंह सुपर स्पेशलिटी कैंसर इंस्टीट्यूट, सुलतानपुर का एक परीक्षा फॉर्म साझा किया। फार्म में दिखाया गया था कि 18% जीएसटी लगाया जा रहा है। प्रियंका गांधी ने इस बात को लेकर ट्वीट भी किया।जिसमे उन्होंने लिखा- भाजपा (BJP) युवाओं को नौकरी तो नहीं दे सकती। लेकिन परीक्षा फार्म पर 18% जीएसटी लगाकर घाव पर नमक छिड़कने का काम जरुर कर रही है। अग्निवीर (Agniveer Scheme) समेत हर सरकारी नौकरी के फार्म पर जीएसटी लगाया जा रहा है।

लोगों के सपनों को बनाया आय का साधन

प्रियंका गांधी ने कहा कि फॉर्म भरने के बाद अगर सरकार की सफलता के कारण पेपर लीक हो जाता है। तो युवाओं का यह पैसा बर्बाद हो जाता है। उन्होंने आगे कहा कि माता-पिता अपने बच्चों को पढ़ाने और परीक्षाओं की तैयारी कराने के लिए पाई-पाई बचाते हैं। लेकिन भाजपा सरकार ने उनके सपनों को ही आय का स्रोत बना लिया है।

कुंभ को लेकर प्रियंका गांधी ने किया विवादित ट्वीट

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के एक्स पोस्ट का एक स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि उन्होंने भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार और हिंदुओं के प्रमुख धार्मिक उत्सव कुंभ मेले का अपमान किया है। विवादित ट्वीट में लिखा था-  “भारत मूर्खों का देश है, जहां सरकार लोगों के पीने के पानी पर नहीं बल्कि पाखंडियों के शाही स्नान पर करोड़ों का खर्च करती है।” इस स्क्रीनशॉट ने पुरे सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया था। लेकिन जांच के द्वारा सामने आया कि वायरल स्क्रीनशॉट प्रियंका गांधी के नाम से बने एक फेक अकाउंट का है। प्रियंका गांधी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर महाकुंभ के बारे में कुछ भी पोस्ट नहीं किया है।

कुंभ को लेकर प्रियंका गांधी ने किया विवादित ट्वीट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *