Rahu Ketu Dasha: इस दिन पड़ेगी राहु-केतु की टेढ़ी नजर! तीन राशियों पर असर
Rahu Ketu Dasha: वैदिक पंचांग के अनुसार ग्रह एक निश्चित अवधि पर गोचर करते हैं। ऐसा करने से ग्रह शुभ और अशुभ योग बनाते हैं। जिसका प्रभाव मानव के जीवन पर और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। 10 अगस्त को राहु और चंद्रमा की युति कुंभ राशि में बनने जा रही है। जिससे ग्रहण योग का निर्माण हो रहा है। इस योग का असर केवल एक नहीं बल्कि सभी राशियों के जातकों पर होगा। लेकिन, तीन राशियां ऐसी है जिनको सावधान रहने की बहुत जरूरत है। क्योंकि उनके लिए धन हानि और सेहत खराब होने के योग बन रहे हैं। आईए जानते हैं तीन राशियां कौन सी है-
मीन राशि (Rahu Ketu Dasha)
मीन राशि के जातकों के लिए यह योग थोडा हानिकारक साबित हो सकता है। क्योंकि यह सहयोग आपकी राशि से 12वें स्थान में बनेगा। जिससे इस समय आपको फिजूल खर्च परेशान कर सकते हैं और आपका बजट बिगड़ सकता है। इसके अलावा आपको मानसिक तनाव का सामना भी करना पड़ेगा और इस वजह से आप कोई नई डील फाइनल करने से बचें। इसके साथ ही कोई भी नया कार्य शुरू न करें। आप यात्रा भी कर सकते हैं जो बिल्कुल व्यर्थ होगी।
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: नींद नहीं आती? सोने से पहले अपनाएं ये 5 वास्तु उपाय
तुला राशि
ग्रहण योग तुला राशि के लोगों को नकारात्मक (rahu ketu side effects) बना सकता है। क्योंकि राहु और चंद्रमा की युति आपकी राशि से छठे स्थान में बनेगी। इसलिए इस दौरान आपको गुप्त शत्रु थोड़े परेशान कर सकते हैं। आपके जरूरी काम भी रुक सकते हैं और सेहत भी बिगड़ सकती है। किसी भी तरह के वाद- विवाद से बचें। उधार देने से भी बचें और इस समय आपके जीवनसाथी के साथ कुछ मनमुटाव नहीं हो सकते हैं।
सिंह राशि (Rahu Ketu Dasha 10 August)
सिंह राशि के लोगों के लिए ग्रहण योग नुकसानदायक होगा। क्योंकि राहु और चंद्रमा की युति आपकी गोचर कुंडली के अष्टम स्थान पर बनने जा रही है। इस समय आपको खांसी, जुखाम, सर्दी और बुखार आ सकता है। इसके अलावा आपको अपने कार्य स्थल (rahu ketu ki dasha august 2025) पर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय अपने हर कार्य को सावधानी से करें और बिल्कुल भी लापरवाही ना करें। साथ ही इस समय वाहन चलाते समय सावधानी बरते क्योंकि दुर्घटना के योग भी बना रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Uttarakhand Temples: देवलसारी मंदिर! जब ग्रामीण को मिले थे भगवान शिव!
डिस्क्लेमर: लेख में दी गई जानकारी सामान्य जानकारी है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य के द्वारा लिखे गए विभिन्न लेखों में से ली गई है। कुछ भी करने से पहले अपने विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।