Raksha Bandhan 2025: किस समय बांधी जाएगी राखी? करें खास उपाय
Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन भाई बहन के प्रेम का प्रतीक है। राखी का दिन रिश्तों में मिठास और मजबूती बढ़ाता है। सभी बहनें इस दिन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है और भाई जीवन भर बहन की रक्षा करने का वचन देता है। धार्मिक ग्रंथो में राखी का खास उल्लेख है। मान्यता के अनुसार इस दिन कुछ उपाय अपना कर आप अपने घर में सुख-शांति स्थापित कर सकते हैं।
कब मनाया जाएगा रक्षाबंधन 2025? (Raksha Bandhan 2025)
सावन महीने की पूर्णिमा तिथि 8 अगस्त के दिन दोपहर 2:00 बजे लगेगी जो 9 अगस्त की दोपहर 01:21 तक रहेगी। हिंदू धर्म में उदय तिथि की मान्यता है। इस वजह से 9 अगस्त को रक्षाबंधन मनाया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Rahu Ketu Dasha: इस दिन पड़ेगी राहु-केतु की टेढ़ी नजर! तीन राशियों पर असर
किस समय बांधी जाएगी राखी?
इस बार राखी बांधने का शुभ समय 5:47 बजे आरंभ हो जाएगा और दोपहर 01:21 बजे तक रहेगा। इसके साथ ही रक्षाबंधन (Raksha Bandhan 2025 shubh muhurat) के दिन ही सर्वार्थ सिद्धि योग, श्रवण और धनिष्ठा नक्षत्र का सहयोग भी बन रहा है।
रक्षाबंधन के दिन करें यह उपाय (Raksha Bandhan 2025 Upay)
रक्षाबंधन में राखी बांधने से पहले एक राखी भगवान गणेश को बांद दे। इससे आपके घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। भगवान गणेश को किसी भी पूजा के दौरान पहले पूजना चाहिए। ऐसे में उन्हें सबसे पहले राखी बांधने से घर में सभी बाधाएं दूर हो जाएगी।
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: नींद नहीं आती? सोने से पहले अपनाएं ये 5 वास्तु उपाय
रक्षाबंधन के दिन खास तौर पर भाई और बहन दोनों (Raksha Bandhan 2025. Time) को गाय को हरा चारा या रोटी खिलानी चाहिए। गाय में देवी देवताओं का वास माना जाता है। ऐसा करने से आपके घर में दुखों का वास नहीं होगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सारी जानकारी धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित है। कोई भी उपाय करने से पहले अपने ज्योतिषाचार्य से सलाह लें।