ऋषिकेशराजनीति

Rishikesh BJP Protest: विरोध या उत्सव? पुतला दहन से पहले BJP को मिली चॉकलेट

Rishikesh BJP Protest: कांग्रेस कार्यालय के सामने राहुल गांधी का पुतला दहन करने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल माला और चॉकलेट दी। विरोध के दौरान दोनों पक्षों में किसी भी प्रकार का लड़ाई झगड़ा ना हो इसके लिए कांग्रेस कार्यालय के सामने बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात था। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय से कुछ दूरी पर राहुल गांधी का पुतला दहन किया।

क्या है पूरा मामला? (Rishikesh BJP Protest)

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के लिए अभद्र टिप्पणी से आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ता बुधवार को पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत राहुल गांधी का पुतला दहन करने के लिए कांग्रेस कार्यालय के आगे गए। जहां पहले ही कांग्रेस (pm modi mother controversy) कार्यकर्ता मौजूद थे। भाजपा कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन शुरू करते इससे पहले ही कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनके गले में माला डाली और हाथों में चॉकलेट पकड़ा दी।

यही भी पढ़ें: Nainital News: गधेरे में बहे दरोगा, परिवार ने एक साल के अंदर खोया दूसरा बेटा

रायवाला-ऋषिकेश कोतवाली पुलिस मौजूद

विरोध प्रदर्शन के दौरान दोनों पक्षों (uttarakhand politics) में किसी भी तरह से टकराव ना हो इसके लिए रायवाला और ऋषिकेश कोतवाली पुलिस मौके पर मौजूद थी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि भाजपा सत्ता के मध्य में पूरे देश में कांग्रेस के कार्यालय के बाहर पहुंचकर तोड़फोड़ करने का प्रयास कर रही है। यह बेहद शर्मनाक है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने यही हरकत ऋषिकेश में भी करने का प्रयास किया जिसका कांग्रेस ने गांधीवादी तरीके से जवाब दिया और फूल माला पहनकर और चॉकलेट देकर उनको कांग्रेस भवन के सामने पुतला दहन नहीं करने दिया।

यही भी पढ़ें: Health Awareness: सप्लीमेंट्स का काला सच, फायदे से ज़्यादा नुकसान

भाजपा नेता ने क्या कहा? (Rishikesh News)

पूर्व मेयर और भाजपा नेता अनीता ममगाईं ने कहा कि राहुल गांधी ने पीएम मोदी की दिवंगत माता के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया है। इससे कांग्रेस पार्टी का चाल चरित्र और चेहरा उजागर हो गया है कि कांग्रेस महिलाओं (rishikesh latest news) का कितना सम्मान करती है। राहुल गांधी की टिप्पणी के बाद पूरे देश की मातृशक्ति में उबाल देखने को मिल रहा है। राहुल गांधी को अपनी टिप्पणी पर तत्काल माफी मांगनी चाहिए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप कांग्रेस कार्यालय के पास जाकर राहुल गांधी का पुतला दहन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *