Rishikesh Car Accident: ट्रक से टकराई कार! कटर से काटकर निकाले शव
Rishikesh Car Accident: ऋषिकेश से एक दिल दहला देने वाली घटना की खबर सामने आई है। दरअसलम , बीती रात को ऋषिकेश में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। जहां एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों का कहना है कि कार बहुत तेज रफ्तार में थी। हरिद्वार की ओर आ रही इस कार ने रास्ते में कई गाड़ियों को लापरवाही से ओवरटेक भी किया था।
मनसा देवी मंदिर के पास हुआ हादसा (Rishikesh Car Accident)
ऋषिकेश-हरिद्वार मार्ग पर मनसा देवी मंदिर के पास एक रेलवे फाटक है। जहां पर सड़क के किनारे एक ट्रक खड़ा हुआ था। हरिद्वार की ओर से आ रही कार ने खड़े ट्रक को नहीं देखा। इसके बाद कार तेजी से ट्रक से टकरा गई।
यह भी पढ़ें: Uttarakhand: किस विषय पर शुरू हुई हरिद्वार से वृंदावन की पदयात्रा?
कार के उड़े परखच्चे
इस खतरनाक सड़क हादसे में खड़े ट्रक से टकराते ही कार के परखच्चे उड़ गए। कार सीधा ट्रक के नीचे घुस गई। इस हादसे का शोर काफी तेज था जिसे सुनकर इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को इस घटना की सूचना दी। इसके बाद तत्काल ऋषिकेश कोतवाली, श्यामपुर चौकी और आईडीपीएल चौकी से पुलिस बल मौके पर पहुंचा।
कार को काटकर निकाले शव (Rishikesh Car Accident News)
हादसा कितना खतरनाक था यह इसी बात से समझ आ रहा है कि पुलिस को कार से शव निकालने के लिए कटर मंगाना पड़ा। कार में सवार सभी लोगों की हालत खराब थी। कटर की सहायता से गाड़ी में सवार लोगों को अलग कर बाहर निकाला जा सका। पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस से उन्हें अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टर ने सभी को मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें: Haridwar News: धर्मनगरी में इस डाकू से जुडी इमारत बनेगी टूरिस्ट स्पॉट
तेज रफ्तार में थी कार
मंगलवार (rishikesh news) की रात को एक तेज रफ्तार कार हरिद्वार से ऋषिकेश की ओर आ रही थी। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि गाड़ी ने रास्ते में बहुत सी अन्य गाड़ियों को बुरी तरह से ओवरटेक किया था। रेलवे फाटक के पास कार के सामने कोई जानवर आया और उसे बचाने के चक्कर में कार चालक ने वाहन मोड़ा जो सीधा ट्रक से टकरा गया। सभी की पहचान हो चुकी है और कार स्वामी चंदेश्वर मार्ग ऋषिकेश निवासी सोनू कुमार है।

