ऋषिकेश

Rishikesh Holi: हल्दी और चुकंदर से तैयार हो रहे होली के हर्बल कलर

Rishikesh Holi: होली के केमिकल वाले रंगों से आपकी त्वचा को कोई नुकसान ना बहुत सके इसके लिए यमकेश्वर महादेव समूह की महिलाएं हर्बल रंग बना रही है। यह रंग चुकंदर, हल्दी, हरे पत्ते आदि से तैयार किए जा रहे हैं। यह समूह बीते 4 वर्षों से हर्बल रंग बना रहा है। होली के अलावा दिवाली पर भी अनेक प्रकार के कार्य समूह द्वारा किए जाते हैं। 

त्वचा को कोई नुकसान नहीं पहुंचाएंगे यह कलर (Rishikesh News)

समूह अध्यक्ष शशि राणा ने बताया कि यम्केश्वर महादेव समूह को बने हुए करीब चार साल हो चुके हैं। समूह हर साल होली और दीपावली आदि के अवसर पर अनेक प्रकार के कार्य करता है। होली के अवसर पर समूह की ओर से हर्बल रंग तैयार किए गए हैं। यह रंग त्वचा को किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। 

Haridwar निवासी युवती की यूपी में बेरहमी से हुई हत्या, सिर से की गोली आरपार

समूह में अधिकतर महिलाएं (Rishikesh Holi)

समूह में आशा जोशी, चंद्रकांता बिष्ट, लता राणा, प्रीति नेगी और भावना भट्ट शामिल हैं। समूह में मुख्य रूप से महिलाएं हर्बल रंग बनाने में जुटी हुई है। सभी एक हफ्ते पहले से होली के लिए हर्बल रंग बना रही हैं। समूह द्वारा स्लॉट में 10,15, 20, और 100 ग्राम के हर्बल रंग पैकेट उपलब्ध किया जा रहे हैं। हर्बल रंग के अलावा समूह के द्वारा हर्बल फिनायल भी तैयार किया जा रहा है। 

Rishikesh Manikoot Yatra: आलोकित यात्रा जहां 12 द्वारों की होती है पूजा

हर्बल रंगों की मांग ज्यादा

समूह की ओर से इन रंगों को अलग-अलग जगह पर स्टाल लगाकर बेचा जा रहा है। सभी लोग ज्यादा से ज्यादा हर्बल रंगों की मांग कर रहे हैं। समूह की ओर से यह स्टॉल त्रिवेणी घाट, दुर्गा मंदिर आईडीपीएल (Holi Herbal Colours) आदि जगहों पर लगाया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *