ऋषिकेशहेल्थ

Rishikesh News: फास्ट फूड के कारण कैंसर का बढ़ता खतरा! हो जाएं सावधान

Rishikesh News: Aiims ऋषिकेश ने बढ़ते आंतों के कैंसर को लेकर जानकारी दी है। दरअसल, मंगलवार को एम्स मेडिकल ऑंकोलॉजी विभाग की पहल पर बड़ी आंत का कैंसर जागरूकता महीने के अंतर्गत ओपीडी परिसर में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। जिसका शुभारंभ निदेशक प्रोफेसर डॉक्टर मीनू सिंह ने किया है। इस में कोलोरेक्टल कैंसर के कारण लक्षण, बचाव और उपचार के विषय में मरीज और उनके परिजनों को जरूरी जानकारी दी गई है।

फास्ट फूड के कारण कैंसर का खतरा (Rishikesh News)

कैंसर चिकित्सा विभाग के डॉक्टर ने जानकारी दी की कोलोरेक्टल कैंसर भारत में छठें स्थान पर सबसे ज्यादा होने वाले कैंसर मामलों में शामिल है। जो फास्ट फूड, अधिक वसायुक्त आहार, रेड मीट और शराब समेत धूम्रपान जैसे कारकों के कारण बढ़ रहा है। इसके अलावा मोटापा, तनाव और शारीरिक काम प्रतिक्रिया न होना भी इस बीमारी को बढ़ावा दे रहा है।

यह भी पढ़ें: Khatima Cyber Fraud: नौकरी का लालच देकर अनोखे तरीके से ठगी का मामला

डेढ़ सौ से ज्यादा मामले

हैरानी वाली बात है कि पिछले साल कैंसर ओपीडी में कोलोरेक्टल कैंसर के 150 से ज्यादा मामले आए थे। जिसमें 40 वर्ष के आसपास के कम उम्र के लोग शामिल थे। कैंसर से बचने के लिए नियमित व्यायाम, संतुलित आहार, अधिक फल और सब्जियों का सेवन करना जरूरी है। इसके अलावा धूम्रपान और शराब से दूरी बनाना आवश्यक है। उन्होंने यह भी बताया कि जिन लोगों के परिवार में पहले से किसी को कोलोरेक्टल कैंसर है। उन्हें नियमित तौर पर अपना चेकअप कराते रहना चाहिए।

क्या है कैंसर की पहचान और लक्षण? (Rishikesh Latest News)

गंभीर बात यह है कि इस बीमारी की शुरुआत में लक्षण पता नहीं चलते। लेकिन जैसे-जैसे समय बढ़ता है मल त्याग की आदतों में बदलाव, मल में खून आना, अचानक वजन घटा, कमजोरी और थकान महसूस करना। इसके अलावा पेट में लगातार दर्द, सूजन रहना शामिल है। कोलोरेक्टल कैंसर की कोलोनोस्कोपी, सीटी स्कैन, रक्त परीक्षण और मल परीक्षण के माध्यम से पहचान की जा सकती है। अगर बीमारी शुरू में पता चल जाए तो इसका इलाज हो सकता है।

यह भी पढ़ें: Dhami News: आज नए कैबिनेट मंत्रियों के साथ मीटिंग में होंगे बड़े फैसले

बीमारी का इलाज सर्जरी, कीमोथेरेपी, इम्यूनोथेरेपी और रेडिएशन थेरेपी जैसी चिकित्सा पदत्तियों का उपयोग करके होता है। भारत में इस कैंसर का खतरा लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में बच्चों से लेकर जवान और बूढ़ों तक को अपनी सेहत का अवश्य ध्यान देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media