Rishikesh News: नीलकंठ महादेव में 58 लाख शिवभक्त कर चुके जलाभिषेक
Rishikesh News: ऋषिकेश स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर में शिव भक्तों की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। बीते दिन मंगलवार को नीलकंठ धाम में करीब 7 लाख शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया है। धाम में अब तक कुल मिलाकर 58 लाख शिव भक्त जलाभिषेक कर चुके हैं। नीलकंठ पैदल मार्ग और मोटर मार्ग हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंज रहा है।
दो पहिया वाहनों का रूट डाइवर्ट (rishikesh news)
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कई जगहों पर पुलिस प्रशासन ने दो पहिया वाहनों का रूट डायवर्ट किया। मंगलवार को यात्रा रूट पर तैनात पुलिस कर्मचारी होमगार्ड और पीआरडी कर्मचारियों की संख्या में भी कमी नजर आई। जानकारी के अनुसार 24 जुलाई को प्रदेश के विभिन्न जनपदों में प्रथम चरण में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Rishikesh Kawar News: नीलकंठ में 50 लाख शिव भक्तों ने किया जलाभिषेक
चुनाव में लगी पुलिस की ड्यूटी
पंचायत चुनाव में व्यवस्था बनाने के लिए कई जनपदों की पुलिस की ड्यूटी चुनाव में लग गई है। जिस वजह से कई जनपदों के पुलिस कर्मचारी कावड़ मेले से हटकर अपने जनपदों की ओर चले गए हैं। तिराहा, चौराहा आदि स्थानों पर केवल एक या दो पुलिस कर्मचारियों की तैनाती है।
यह भी पढ़ें: Rishikesh News: कावड़ियों की बाइक हुई अनियंत्रित! दो लोगों की हुई मौत
वापस जाने से पहले भीड़ (rishikesh latest news)
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस कर्मचारियों को कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। दरअसल 21 जुलाई की अपेक्षा 22 जुलाई को नीलकंठ धाम में शिव भक्तों की संख्या ज्यादा थी। कर्मचारियों की संख्या कम होने की वजह से स्थानीय पुलिस कर्मचारियों की व्यवस्था में लग रहे।
नीलकंठ महादेव मंदिर (rishikesh kawar news today)
धार्मिक मान्यता के अनुसार चिरकाल में जब समुद्र मंथन के दौरान विष की प्राप्ति हुई थी। तब इस विष का पान भगवान शिव ने किया था। भगवान शिव को ऐसा करते देख माता पार्वती ने शिव जी का गला पकड़ लिया था। जिसकी वजह से विष (Rishikesh Neelkanth Temple) अंदर नहीं जा पाया। इस तरह से विष भगवान शिव जी के गले में ही रह गया। विष के असर से भगवान शिव का गला नीला हो गया। जिस वजह से उन्हें नीलकंठ नाम से जाना जाता है। इसी वजह से इस जगह को भी नीलकंठ महादेव मंदिर का नाम दिया गया।