ऋषिकेश

Rishikesh News: होली के दिन तेज धारा में बहा युवक! SDRF टीम की पड़ी नजर

Rishikesh News: ऋषिकेश में होली के दिन एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। दरअसल, एसडीआरएफ टीम लाउड हीलर से लोगों को गंगा जी में न उतरने की अपील कर रहे थे। इसी दौरान गश्त के समय गंगा के बीच तेज धार में एक युवक बहता हुआ दिखाई दिया। जवानों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत युवक को बाहर निकाल लिया। उसकी हालत गंभीर होने के बाद उसे सीपीआर दिया गया।

एसडीआरएफ ने दी थी चेतावनी (Rishikesh News)

होली वाले दिन अक्सर लोग रंग खेल कर गंगा जी नहाने आते हैं। एसडीआरएफ टीम ढालवाला की ड्यूटी होली के दिन नीमबीच क्षेत्र में लगाई गई थी। टीम ओबीएम मोटर बोर्ड से नीमबीच से लक्ष्मण झूला तक लगातार गश्त कर रही थी। वह वहां मौजूद श्रद्धालुओं से अपील कर रहे थे कि जलस्तर और तेज धारा को देखते हुए सावधानी पूर्वक स्नान करें।

यह भी पढ़ें: Rishikesh News: बेख़ौफ़ भूमाफिया! सुस्वा नदी को पाटकर की प्लॉटिंग

तेज धारा में बहता दिखा युवक

इस दौरान एक युवक गंगा की तेज धार में बहता हुआ दिखाई दिया। एसडीआरएफ की टीम ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत उसे बचाया और हालत गंभीर होने की वजह से उसे सीपीआर दिया। इसके बाद बेहोशी की हालत में उसे जिला पुलिस की मदद से 108 एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भिजवाया। युवक 20 वर्षीय अक्षय कुमार, निवासी फरीदाबाद, हरियाणा था। ब्रह्मपुरी क्षेत्र में नहाने के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गंगा की तेज धार में बह गया था।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Chunav 2027: बीजेपी की चुनावी रणनीति हुई तैयार

युवक को बहते हुए देख लिया (Rishikesh News Today)

गनीमत रही कि उस दौरान एसडीआरएफ की टीम अपनी ड्यूटी निभा रही थी। ओबीएम बोर्ड से गश्त के दौरान उन्होंने युवक को बहते हुए देख लिया। इसके बाद तुरंत उसे बचा लिया गया। अगर टीम किसी भी वजह से वहां मौजूद नहीं होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि, युवक की हालत अब स्थिर है। उसके परिजनों को जब घटना की जानकारी मिली तो वह डर गए। लेकिन, जब पता चला कि बेटा सही सलामत है तो उनकी जान में जान आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media