Rishikesh News: पीपल का वृक्ष बचाने के लिए पेड़ से लिपटे अधिवक्ता
Rishikesh News: ऋषिकेश से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, रानीपोखरी में स्वर्गीय राजेंद्र शाह इंटर कॉलेज के सामने हाईवे किनारे चौड़ीकरण का कार्य हो रहा है। जिसको लेकर करीब 100 वर्ष पुराने पीपल वृक्ष को काटने की बात की गई। इसको बचाने के लिए विभागीय टीम ने मिलकर निरीक्षण किया। जिसमें मौके पर ग्राम प्रधान और अन्य लोग भी मौजूद रहे।
पीपल का वृक्ष बचाने पहुंचे तीन विभाग (Rishikesh News)
शनिवार को वन विभाग, वन विकास निगम, हाईवे और जनप्रतिनिधियों ने पीपल वृक्ष का निरीक्षण किया। इसके बाद फैसला लिया गया कि पीपल वृक्ष को हाईवे चौड़ीकरण की जद में आने से बचाया जाएगा। उन्होंने इसकी रिपोर्ट बनाकर वन विभाग और हाईवे अधिकारियों को भेजती है।
यह भी पढ़ें: Jaspur News: पशुओं को चारा डालने गए किशोर को बाघ ने अपना निवाला बना लिया
काटने से बचने के लिए हो रहा मंथन
रेंजर द्वारा जानकारी दी गई की वन विभाग, एनएच, वन विकास निगम और जनप्रतिनिधियों ने पीपल वृक्ष को बचाने के लिए जगह का निरीक्षण किया। इसकी रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भी भेजी जा रही है। पेड़ काफी पुराना है जिसको शिफ्ट करना संभव है। इसलिए इसको काटने से बचने के लिए अन्य उपायों का मंथन किया जा रहा है।
पेड़ से लिपट गए थे अधिवक्ता (Rishikesh News Today)
रानीपोखरी में हाईवे चौड़ीकरण के कार्य में पीपल का पेड़ आ रहा था। जो के करीब 100 साल पुराना है। इस पेड़ को काटने से बचने के लिए एडवोकेट और समाजसेवी लक्ष्मी प्रसाद बहुगुणा शुक्रवार को पेड़ से लिपट गए थे। कुछ देर बाद वह पेड़ के नीचे बने चबूतरे पर धरना देने के लिए बैठ गए।
यह भी पढ़ें: Dehradun News: 5 साल से चल रहा था गोलमाल! अवैध दवाओं की बिक्री
जब उन्होंने विरोध किया तो वन विभाग की टीम ने पेड़ काटना बंद कर दिया था। उन्होंने मांग की है कि पेड़ को काटने की जगह इसको कहीं शिफ्ट किया जाए। भानियावाला-ऋषिकेश मार्ग को फोरलेन बनाए जाने का प्रस्ताव प्रस्तावित है। जिसमें करीब 7000 से ज्यादा दशकों पुराने हरे पेड़ काटे जाएंगे। जनहित याचिका के कारण फिलहाल यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। लेकिन, सिविल भूमि पर पेड़ों को काटने का कार्य शुरू किया जा चुका है।

