Rishikesh News: पूजा सामग्री की दुकान में लगी आग! हुआ लाखों का नुकसान
Rishikesh News: ऋषिकेश में एक भीषण अग्निकांड हुआ। दरअसल, रेलवे रोड स्थित एक पूजा सामग्री की दुकान में मंगलवार को सुबह-सुबह करीब 3:00 बजे आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। गनीमत रही कि इस हादसे में जनहानि नहीं हुई।
क्या है पूरा मामला? (Rishikesh News)
ऋषिकेश में रेलवे रोड स्थित एक पूजा सामग्री की दुकान में अचानक से आग लग गई। जब यह हुआ तब दुकान बंद थी। लेकिन, अंदर की तरफ से उठते हुए धुएं को देखकर रात्रि गश्त कर रही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर दुकान का ताला तोड़ा और स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझानी शुरू की।
यह भी पढ़ें: Rishikesh: शिक्षक लगे प्रशासनिक कार्यों में! बच्चे क्लास में बैठे खाली
कड़ी मशक्कत के बाद बुझी आग
घटना की जानकारी मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। अच्छा हुआ कि समय रहते हुए आग पर नियंत्रण पा लिया गया नहीं तो आसपास की दुकान भी इसकी चपेट में आ सकती थी।
दुकानदार को हुआ बड़ा नुकसान (Rishikesh News Today)
दुकान के अंदर पूजा सामग्री रखी हुई थी। जिसके कारण आग ने विकराल रूप धारण किया। इस घटना में दुकान के अंदर रखा हुआ पूरा सामान जलकर राख हो गया। फिलहाल आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस मामले की जानकारी देते हुए अग्निशमन अधिकारी सुनील तिवारी ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम तत्काल मौके पर पहुंची थी। आग को बुरी तरह से फैलने से पहले ही काबू कर लिया गया था। उन्होंने कहा कि इस घटना में कोई भी जनहानि नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें: Uttarakhand News: नेपाल जा रही बस अनियंत्रित होकर खेत में पलटी
हरिद्वार में भी लगी आग
अन्य मामला हरिद्वार के बहादराबाद स्थित एक स्कूल का है। जहां पर स्कूल परिसर में खड़ी दो बसों में अचानक से आग लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यह हादसा रात 8:00 बजे के करीब हुआ। जब रात्रि ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों ने तुरंत इस घटना की जानकारी दी। चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया क्योंकि उसने साथ में ही लाइन में खड़ी पांच बसों को चलाकर सुरक्षित जगह खड़ा किया था।

