Rishikesh News: 45 लाख के बजट से साफ होगा कूड़े का पहाड़
Rishikesh News: ऋषिकेश स्थित स्वर्गाश्रम जोंक नगर पंचायत के निवासियों के लिए खुशखबरी है। थाना लक्ष्मण झूला के पीछे बने ट्रंचिंग ग्राउंड में लंबे वक्त से गंदगी जमा है। जिसको साफ करने का काम तेजी से जारी है।
45 लाख के बजट से साफ होगा कूड़ा (Rishikesh News)
नगर पंचायत की तरफ से लगभग 45 लाख रुपए के बजट से कूड़े का निस्तारण किया जा रहा है। कूड़े को ट्रक के जरिए मुजफ्फरनगर भेजा जा रहा है। अब तक कई कुंतल कूड़ा हटाया जा चुका है। कुछ समय बाद ही स्थानीय लोगों को गंदगी और बदबू से छुटकारा मिल जाएगा।
यह भी पढ़ें: Khatima News: खटीमा में संदिग्ध चर्बी से भरे कैंटर चालक को हिरासत में लिया
कहां से आता है इतना कूड़ा?
दरअसल, नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जोंक क्षेत्र में सैकड़ो होटल है। इसके अलावा वहां कैंप, रेस्टोरेंट और धर्मशालाएं भी संचालित हो रही है। जहां रोजाना भारी संख्या में यात्रियों की आवाजाही लगी रहती है। इस कारण वहां से रोजाना कई टन कूड़ा निकलता है। निकाय की तरफ से थाना लक्ष्मण झूला के पीछे बने ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़े को जमा किया जाता है।
बन गया था कूड़े का पहाड़ (Rishikesh News Today)
ट्रंचिंग ग्राउंड में रीसाइक्लिंग की व्यवस्था नहीं है। जिसके कारण वहां पर कूड़े का पहाड़ बन गया है। इसकी वजह से आसपास के इलाके में बुरी दुर्गंध फैली हुई है। सभी की परेशानी को देखते हुए निकाय की तरफ से ट्रंचिंग ग्राउंड से कूड़ा उठाने की व्यवस्था की गई है। करीब 45 लाख की योजना से कूड़े की सफाई हो रही है।
अधिशासी अधिकारी ने दी जानकारी
दीपक शर्मा, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत स्वर्गाश्रम चौक ने जानकारी दी और बताया कि निकाय की तरफ से करीब 45 लाख के बजट से ट्रंचिंग ग्राउंड की सफाई हो रही है। जमा हुए कूड़े को मुजफ्फरनगर ट्रकों के माध्यम से भेजा जा रहा है।
यह भी पढ़ें: Haridwar: प्यार या सनक? युवक ने एक तरफा प्यार में खुदको मारी गोली
निकाय की सभासद ने बताया
निकाय की वार्ड नंबर 2 सभासद सुरुचि अवस्थी ने जानकारी दी की गंदगी की वजह से यात्री और स्थानीय लोग बहुत ज्यादा परेशान हो रहे थे। निकाय की ओर से शासन को प्रस्ताव भेजा गया था जो मान लिया गया है। करीब 45 लाख का बजट स्वीकृत होने के बाद कूड़ा उठाने शुरू किया गया है।

