Rishikesh News: गरुड़ चट्टी पुल से छलांग लगाता हुआ दिखा पर्यटक
Rishikesh News: गरुड़ चट्टी से हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर जोरों शोरों से वायरल हो रहा है। वीकेंड पर जहां एक तरफ पर्यटक गंगा में राफ्टिंग और सुंदर नजारों का आनंद लेते हैं। दूसरी और कुछ पर्यटक ऐसे होते हैं जो खतरों से खेलते हैं। पुल की ऊंचाई से एक टूरिस्ट गंगा में छलांग लगाता हुआ दिखाई दिया। जहां गंगा का तेज बहाव भी है और चट्टानें भी हैं। पर्यटक की इस तरह की हरकत मौत को न्योता देने वाली थी।
पुल के पास मौजूद पुलिस चौकी (Rishikesh News)
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुल से कुछ ही दूरी पर गरुड़ चट्टी पुलिस चौकी भी मौजूद है। वहां पर नियमित रूप से पुलिस बल भी तैनात रहता है। लेकिन, इसके बावजूद भी बेखौफ होकर पर्यटक इस तरह के खौफनाक काम कर रहे हैं। युवक की यह वीडियो पुल के नीचे से गुजर रही राफ्ट में बैठे कुछ युवकों ने बनाया और सोशल मीडिया पर अपलोड किया है।
यह भी पढ़ें: Rishikesh News: फास्ट फूड के कारण कैंसर का बढ़ता खतरा! हो जाएं सावधान
हो सकता है पुराना वीडियो
इस मामले में प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मणझूला सूर्य भूषण नेगी ने जानकारी दी की वर्तमान में ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। हो सकता है कि यह वीडियो पुराना हो।
टैक्स चोरी का खेल (Rishikesh News Today)
ऋषिकेश में फर्जी फर्मों के माध्यम से खरीद दिखाकर टैक्स चोरी के आरोप में राज्य कर विभाग ने ऋषिकेश की एक प्रमुख कंस्ट्रक्शन कंपनी पर कार्रवाई की। विभाग ने कंपनी से 47.80 लाख की टैक्स वसूली की। विभाग का कहना है कि अभी ब्याज सहित जुर्माना भी वसूलना बाकी है। प्राथमिक जांच के दौरान विभाग को उक्त कंपनी की खरीद संदिग्ध लगी थी।
यह भी पढ़ें: Haldwani News: बिजली विभाग में शराब पीकर आया कर्मचारी! लगी फटकार
फार्म अंबाला की किसी कंपनी से फर्जी खरीद दिखा रही थी। जांच के लिए अंबाला के अधिकारियों को पत्र भेजा गया। इसके बाद सच सामने आया कि जिस फर्म से खरीद दिखाई जा रही थी वह स्वयं भी फर्जी फर्म से लेनदेन कर रही थी।

