Rishikesh News: बेख़ौफ़ भूमाफिया! सुस्वा नदी को पाटकर की प्लॉटिंग
Rishikesh News: ऋषिकेश से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। श्यामपुर न्याय पंचायत के अंतर्गत आने वाले ग्रामीण क्षेत्रों में स्पष्ट तौर पर अवैध प्लाटिंग का काम हो रहा है। जानकारी मिली है कि क्षेत्र जैसे प्रतीतनगर और गोहरी माफ़ी के सीमा पर जेसीबी चलाकर सुस्वा नदी को पाटा जा रहा है। ग्रामीणों ने इस मामले में पुलिस से शिकायत की। इसके बाद यह काम रुकवा दिया गया है।
क्या है पूरा मामला?(Rishikesh News)
बुधवार को देर रात गोहरी माफी, प्रतीतनगर सीमा पर सुस्वा नदी के पास जेसीबी चला कर नदी की धारा को पलटा जा रहा था। इसके बाद बृहस्पतिवार की सुबह जैसे ही जेसीबी दोबारा चली ग्रामीणों ने इसकी शिकायत पुलिस कंट्रोल रूम में की। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और काम रुकवा दिया।
यह भी पढ़ें: Uttarakhand: जेल में बंद प्रधान! फिर भी सरकारी खाते से हुई लाखों की धोखाधड़ी
सभी लोग हुए फरार
ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। जब तक रायवाला कोतवाली की चीता पुलिस मौके पर आई तब तक सभी लोग फरार हो चुके थे। दरअसल, यहां पंचायती भूमि को जेसीबी चलाकर पलटा तैयार किया जा रहा था। ऐसी जानकारी दी गई है कि सुस्वा नदी की दो बीघा से ज्यादा की भूमि को खुर्द-बुर्द कर दिया गया है।
जनता दरबार में जिलाधिकारी से शिकायत (Rishikesh News Today)
जनता दरबार में जिलाधिकारी के पास ग्रामीण क्षेत्र में नदी-नालों पर हो रहे अवैध प्लाटिंग को लेकर शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। इसके बाद डीएम ने इस मामले में जांच के निर्देश भी दिए थे। 2 महीने पूरे होने के बाद भी कोई भी ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है। हालात इतने खराब है की जमीन हथियाने के चक्कर में भू-माफिया नदी नालों को पाटकर उस पर प्लॉटिंग कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Haridwar News: कनखल क्षेत्र में टेंट हाउस के गोदाम में लगी भीषण आग
एसडीएम ऋषिकेश ने दी जानकारी
इस पूरे मामले में एसडीएम ऋषिकेश योगेश मेहरा ने जानकारी दी है कि हमें गोहरी माफी क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग की सूचना मिली। फिलहाल इस मामले की सही से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

