Rishikesh News: पूरे देश में जोरों शोरों से चल रहा “वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान
Rishikesh News: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आवाहन पर पूरे देश में कांग्रेस ने वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान चलाया है। इसी के तहत हस्ताक्षर अभियान भी शुरू किया है। शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय डोईवाला में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर मतदाता सूची से छेड़छाड़ और वोट चोरी करने का आरोप लगाया है।
कांग्रेस ने किया हस्ताक्षर अभियान (Rishikesh News)
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आवाहन पर देश भर में कांग्रेस बीजेपी के खिलाफ वोट चोर गद्दी छोड़ का अभियान चलाया हुआ है। इसी के तहत ऋषिकेश में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा है कि लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि कर्नाटक और महाराष्ट्र में कॉल सेंटरों के जरिए वोट चोरी कराई गई है।
यह भी पढ़ें: Ladli Murder Haldwani: लाडली के ताऊ ने लगाए BJP विधायक पर आरोप
एक ही पते पर हजारों वोट जोड़े
राहुल गांधी ने आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा ने एक ही पते पर हजारों वोट जोड़ दिए और मतदाता सूची से असली वोट काट दिए थे। उन्होंने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री पर भी सीधे तौर पर वोट चोरी करने का आरोप भी लगाया है। यह सिर्फ धांधली नहीं बल्कि लोकतंत्र पर सीधा हमला है। जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविंदर कौर ने कहा कि वोटर लिस्ट में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई है। लाखों वोट काटे गए हैं और भाजपा को लाभ पहुंचाया गया है। इन सब के बीच इलेक्शन कमीशन मूक दर्शन बना रहा।
यह भी पढ़ें: Zubeen Garg: मशहूर गायक जुबीन गर्ग की मौत की जाँच करेगी असम सरकार
कांग्रेस ने रखी बड़ी मांग (Rishikesh News Latest)
कांग्रेस ने मांग रखी है कि मतदाता सूची की पारदर्शी जांच कराई जाए। कांग्रेस प्रत्येक गांव और वार्ड में हस्ताक्षर अभियान चलाएगी। यह सिर्फ आंदोलन नहीं बल्कि लोकतंत्र बचाने का बड़ा संकल्प है। जनता भाजपा के असली चेहरे को पहचान चुकी है। भाजपा जनता का विश्वास खो चुकी है और सत्ता में बने रहने के लिए वोट चोरी जैसी हरकतें कर रही है।