Rudrapur News: महिला ने की ठगी! ट्रेडिंग के नाम पर 68 लाख रुपए का फ्रॉड
Rudrapur News: भीमताल क्षेत्र के नौकुचियाताल निवासी एक व्यक्ति से बड़ा फ्रॉड हुआ है। दरअसल, एक व्यक्ति से ऑनलाइन फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 68 लाख रुपए से ज्यादा की ठगी का मामला सामने आया। आरोपी ने फेसबुक और टेलीग्राम के माध्यम से खुद को मार्केटिंग और फॉरेक्स ट्रेडिंग कंपनी की सलाहकार बताया। ऐसा करके उसने व्यक्ति को इन्वेस्ट करने की सलाह दी। रकम ट्रांसफर करने के बाद जब पीड़ित ने पैसे निकालने की कोशिश की तो उससे अलग-अलग शुल्क के नाम पर और पैसे मांगे गए। अब इस मामले में साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
रिचा सचदेवा नामक महिला ने की ठगी (Rudrapur News)
पीड़ित ने बताया की अक्टूबर 2025 में फेसबुक के माध्यम से उसकी बातचीत रिचा सचदेवा नामक एक महिला से हुई। महिला ने खुद को मार्केटिंग और फॉरेक्स ट्रेडिंग (uttarakhand news) से जुड़ी हैनटेक मार्केटिंग कंपनी की सलाहकार बताया। उसने दावा भी किया कि उसकी कंपनी के माध्यम से निवेश करने पर अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: Haldwani News: गाड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला व्यक्ति का शव
टेलीग्राम आईडी के जरिए संपर्क में रखा
आरोपी महिला ने पीड़ित व्यक्ति (rudrapur cyber fraud) को टेलीग्राम आईडी के जरिए संपर्क में रखा और ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म से जोड़ दिया। उसने एच हैनटेक मार्केट कंपनी का लोगो उपयोग किया और पीड़ित व्यक्ति को विश्वास दिलाया कि वह सुरक्षित तरीके से निवेश कर सकता है। महिला के झांसे में जाकर पीड़ित ने 23 अक्टूबर 2025 से 13 फरवरी 2026 के बीच 11 अलग-अलग ट्रांजैक्शन में 68,04,800 बताएं और तीन बैंक खातों में ट्रांसफर किया।
यह भी पढ़ें: Dehradun News: होली के गुब्बारे फेंकने को लेकर हुआ विवाद
दोबारा से की गई ठगी (Rudrapur News Today)
जब कुछ समय बाद पीड़ित ने अपने निवेश की रकम निकालने की कोशिश की तो आरोपी की तरफ से टैक्स, प्रोसेसिंग फीस और अन्य चार्ज के नाम पर और ज्यादा पैसे मांगे गए। लगातार पैसों की मांग होने पर और दिए गए रकम वापस न मिलने पर पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ। इन सब के बाद उसने राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई।

