राजनीति

Sharmishta Panoli: कौन है शर्मिष्ठा? जिसका दुश्मन बना विशेष समुदाय

Sharmishta Panoli: पुणे के इंस्टाग्राम इनफ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली को कोलकाता पुलिस ने गुरुग्राम में गिरफ्तार किया है। शर्मिष्ठा ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। इस वीडियो में शर्मिष्ठा ने पहलगाम हमले पर बॉलीवुड की चुप्पी पर भी सवाल उठाए थे। शर्मिष्ठा ने जोश में आकर कुछ ऐसा कह दिया जिसके बाद वह लोगों के निशाने पर आ गई। उन्हें विशेष समुदाय के लोगों ने रेप तक की धमकियां दी थी।

आखिर क्या है पूरा मामला? (Sharmishta Panoli News)

शर्मिष्ठा पनोली (Sharmishta Panoli matter) ने ऑपरेशन सिंदूर के समय पाकिस्तान के खिलाफ एक वीडियो शेयर किया था। उन्होंने वीडियो में विशेष समुदाय के लिए अपमानजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद से कोलकाता में विवाद खड़ा हो गया। उनके खिलाफ कोलकाता गार्डनरीच थाने में एफआईआर भी दर्ज की गई थी। वीडियो के जरिए धार्मिक भावनाएं आहत करने और अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में कोलकाता पुलिस ने कोर्ट के वारंट के आधार पर उन्हें अरेस्ट किया है।

Covid Cases India: फिर से डरा रहा Corona; 2,000 के पार मामले

पूरा परिवार था लापता

कोलकाता पुलिस के अनुसार शिकायत दर्ज होने के बाद पुणे की 22 वर्षीय शर्मिष्ठा पनोली का पूरा परिवार लापता था। कोलकाता पुलिस की टीम ने शर्मिष्ठा की लोकेशन ट्रेस कर हरियाणा के गुरुग्राम से शुक्रवार की रात उन्हें अरेस्ट किया है। पुलिस के हवाले से खबर आई है कि शर्मिष्ठा को गुरुग्राम कोर्ट में पेश किया गया और ट्रांजिट डिमांड पर कोलकाता ले जाया गया है।

कौन है शर्मिष्ठा पनोली? (kolkata police)

शर्मिष्ठा पनोली (who is Sharmishta Panoli) पुणे के कॉलेज में लॉ की पढ़ाई कर रही है। वह सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर भी है। शर्मिष्ठा के इंस्टाग्राम पर बड़ी संख्या में फॉलोअर्स हैं। शर्मिष्ठा के वीडियो को जबरदस्त लाइक भी मिलते हैं। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शर्मिष्ठा ने पाकिस्तान के खिलाफ एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें पाकिस्तान और भारत के एक्टर्स की चुप्पी पर सवाल उठाया था। लेकिन उन्होंने इस वीडियो में पैगंबर को लेकर टिप्पणी की जिसके कारण वह लोगों के निशाने पर आ गई।

Ankita Bhandari Case: प्रदेश कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, पूछे सवाल

माफी मांगने के बाद भी हुई अरेस्ट

ऑपरेशन सिन्दूर के समय पोस्ट किया गया वीडियो (Sharmishta Panoli Viral Video) विवाद होने पर डिलीट किया जा चुका है। लेकिन अब तक यह वीडियो वायरल हो गया और खास धार्मिक समुदाय के लोग आक्रोशित हो गए। हालांकि एक बड़ा वर्ग शर्मिष्ठा के सपोर्ट में था क्योंकि उन्होंने पाकिस्तान की जमकर धज्जियां उड़ाई थी। वीडियो पर बवाल मचने के बाद शर्मिष्ठा ने माफी मांग ली थी लेकिन इसके बावजूद भी इन्हें अरेस्ट कर लिया गया। गौर करने वाली बात यह भी है की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उन्हें सर तन से जुदा, बलात्कार और हत्या की धमकियां भी मिलने लगी। पाकिस्तान और भारत के कई विशेष समुदाय के यूजर्स ने मिलकर उनके खिलाफ एफआईआर की मांग भी की। इस तरह की धमकियां देना भी गलत है और पुलिस को उनके खिलाफ भी कोई ना कोई कार्रवाई जरूर करनी चाहिए।

बॉलीवुड के खान पर बयान वायरल (Sharmishta Panoli Arrested)

शर्मिष्ठा ने वायरल वीडियो (viral video) में बॉलीवुड के तीनों खानों पर पहलगाम हमले को लेकर कुछ ना कहने पर तंज कसा था। उन्होंने वीडियो में कहा था कि- ” मुझे तो बहुत हंसी आती है इन बॉलीवुड के तीनों खानों के बारे में सोचकर। मैंने इतने देशद्रोही लोग नहीं देखे हैं। यह लोग जवान, टाइगर जिंदा है, बजरंगी भाईजान जैसी फिल्म बनाते हैं। लेकिन, जहां सही में अपने देश के लिए खड़े होने का मौका आया वहां उन्होंने चुप्पी साध ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *