राजनीति

Shashi Tharoor: कुछ लोगों के लिए मोदी पहले और देश बाद में आता है- खड़गे

Shashi Tharoor: कांग्रेस नेता और तिरुवनंतपुरम से सांसद डॉक्टर शशी थरूर आजकल अपनी पार्टी की नापसंद बन गए हैं। दरअसल, शशि थरूर द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (pm modi) की सार्वजनिक तारीफ करने को लेकर कांग्रेस के भीतर मतभेद आता हुआ नजर आ रहा है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज नई दिल्ली में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान शशि थरूर पर अप्रत्यक्ष हमला किया है। जिससे यह साफ पता चल रहा है की मुख्य नेतृत्व शशि थरूर के एक्शन से बिल्कुल भी खुश नहीं है। शशि थरूर ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके लिए की गई बातों का जवाब दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी बात को बेबाक अंदाज में रखा है।

क्या है पूरा मामला? (Shashi Tharoor)

शशि थरूर ने हाल ही में एक प्रमुख अंग्रेजी अखबार में एक लेख लिखा था। उसमें शशि थरूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आतंकवाद के खिलाफ सख्त नीति और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और साथ ही सरकार की कूटनीतिक तत्परता की तारीफ की थी। शशि थरूर ने इस लेख में पहलगाम आतंकी हमले के बाद सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की तारीफ की और वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति को मजबूती से रखने के लिए पीएम मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा की थी।

यह भी पढ़ें:

कांग्रेस पार्टी के भीतर उठी जलन

शशि थरूर (Shashi Tharoor Controversy) के इस लेख के प्रकाशित होने के बाद कांग्रेस पार्टी के भीतर जलन देखने को मिली। पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने इसे कांग्रेस की आधिकारिक लाइन से हटकर बयान माना और पार्टी नेतृत्व से दूरी के संकेत के रूप में देखा। मामला और ज्यादा तब बिगड़ा जब खबर आई कि केंद्र सरकार ने शशि थरूर को आतंकवाद के खिलाफ विदेश में भारत की रणनीति को स्पष्ट करने वाले मिशन का चेहरा बनाने का प्रस्ताव दिया।

मल्लिका अर्जुन Shashi Tharoor पर बरसे

मल्लिकार्जुन खड़गे (mallikarjun kharge press conference today) आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिना नाम लिए शशि थरूर पर तंज कैसे हैं। उन्होंने कहा है कि- “हमारे लिए देश पहले आता है। लेकिन, ऐसा लग रहा है की कुछ लोगों के लिए मोदी पहले और देश बाद में आता है। मैं ज्यादा अंग्रेजी नहीं जानता हूं लेकिन शशि थरूर की अंग्रेजी बहुत अच्छी है। इसलिए उन्हें कांग्रेस कार्य समिति में जगह दी गई। हर किसी की अपनी सोच होती है। जो कुछ भी उन्होंने कहा वह उनकी निजी राय है। हमारा ध्यान राष्ट्र को बचाने और देश की भलाई के लिए काम करने पर है।

यह भी पढ़ें: Politics News: मनीष सिसोदिया क्या फिर जायेंगे जेल?

शशि थरूर ने बयान पर दिया जवाब

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (mallikarjun kharge) के अप्रत्यक्ष हमले का जवाब शशि थरूर ने कुछ ही घंटे बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दे दिया। उन्होंने एक पोस्ट साझा किया जिसमें एक टहनी पर बैठे पक्षी की तस्वीर थी। जिस पर लिखा था, ” उड़ने की इजाजत मत मांगो। पंख तुम्हारे हैं और आसमान किसी का नहीं है।” थरूर के इस पोस्ट को राजनीतिक गलियारों में बड़े धमाके की तरह देखा जा रहा है। उन्होंने यह संकेत देने की कोशिश की है कि वह अपने विचार रखने में स्वतंत्र है और इसके लिए किसी की अनुमति कि उन्हें आवश्यकता नहीं है।

Congress में चल रहा विवाद कब तक रहेगा?

कांग्रेस पार्टी (congress party) में यह आंतरिक मतभेद है या विचारों की विविधता। यह ख्याल और सवाल आम जनता के मन में आ रहा है। इस पूरे विवाद को लेकर कुछ नेताओं का मानना है कि थरूर जैसे बुद्धिजीवी नेताओं को स्वतंत्र रूप से अपनी राय रखने की छूट होनी चाहिए। लेकिन, अन्य इसे पार्टी लाइन के खिलाफ जाने की प्रक्रिया मान रहे हैं। जो संगठनात्मक अनुशासन के लिए घातक हो सकती है।

यह भी पढ़ें: Diljit Dosanjh Controvesy: बॉर्डर-2 मेकर्स ने दिलजीत को कहा टाटा?

शशि थरूर के खिलाफ करवाई (Shashi Tharoor vs Congress)

फिलहाल कांग्रेस पार्टी ने शशि थरूर के खिलाफ कोई कार्रवाई करने से इनकार किया है। अब भविष्य में यह देखना होगा कि कांग्रेस पार्टी इस तरह की विचार स्वतंत्रता वर्सेस संगठनात्मक एकता की चुनौतियों को कैसे संभालती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *