Sleeping Facts: क्या सच में 8 घंटे सोना जरूरी! स्टडी ने किया खुलासा
Sleeping Facts: हम सभी जानते हैं कि हेल्दी और फ्रेश रहने के लिए अच्छी और पूरी नींद लेना बहुत जरूरी है। नींद का हमारी सेहत पर डायरेक्ट असर पड़ता है। अगर नींद पूरी होती है तो सेहत को कई तरह के फायदे मिलते हैं। इसके उलट अगर नींद सही से पूरी नहीं हो पाती तो सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है और समस्याएं हो जाती हैं। अब आप भी सोच रहे होंगे की अच्छी नींद यानी की 8 घंटे की नींद। लेकिन, हेल्दी रहने के लिए सिर्फ नींद के घंटे ही नहीं बल्कि नींद का समय भी मैटर करता है। आगे पढ़ते हैं ऐसी स्टडी के बारे में जिसमें हेल्दी नींद के क्या पैमाने हैं बताया गया है।
स्वास्थ्य से जुड़ी नींद (Sleeping Facts)
हाल ही में एक स्टडी सामने आई है जिसमें नींद के बारे में पता चला है। स्टडी के मुताबिक नींद का समय सिर्फ आराम से जुड़ा नहीं है। बल्कि, यह आपके पूरे स्वास्थ्य से गहराई से जुड़ा हुआ है। इस वजह से हर उम्र के व्यक्ति के लिए सोने का अपना तय समय और घंटे होते हैं। आगे स्टडी के बारे में विस्तार से पढ़ते हैं और जानते हैं हर उम्र के लिए सोने का सही समय क्या है।
क्या कहती है स्टडी?
यूरोपीय हॉट जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार जो लोग रोजाना रात 10:00 बजे से 11:00 बजे के बीच सोते हैं उनमें हर डिसीज होने का खतरा उन लोगों की तुलना में काफी कम था जो जल्दी या देर (research on healthy sleeping time) से सो रहे थे। इससे साबित होता है कि अपने सोने के समय को अपने शरीर की नेचुरल रिदम के साथ मैच करने से आपके हार्ट की रक्षा हो सकती है और पूरे स्वास्थ्य में भी सुधार हो सकता है।
इसके अलावा स्टडी में यह भी पता चला है की उम्र के साथ सोने का सही समय भी बदलता रहता है। छोटे बच्चों को बेहतर विकास के लिए ज्यादा नींद की जरूरत होती है। टीनएजर्स स्वाभाविक रूप से देर तक जागते हैं। इसके अलावा वयस्कों को प्रोडक्टिविटी और आराम के बीच संतुलन की जरूरत होती है। दूसरी ओर बुजुर्गों को जल्दी सोने से फायदा मिलता है।
यह भी पढ़ें: Strong Immunity Tips: इम्यून सिस्टम को कमजोर बना रही आपकी ये आदतें
किस उम्र के लोगों को कितने बजे सोने से फायदा मिलता है- (Healthy Sleeping Facts)
बच्चे (उम्र 5 से 12 वर्ष)
- सोने का सही समय शाम 7:30 से 9:00 बजे।
- 9 से 12 घंटे की नींद की जरूरत होती है।
- बच्चों को बेहतर विकास, नई चीज़ सीखने और इमोशनल स्टेबिलिटी के लिए ज्यादा नींद की जरूरत होती है। जल्दी और नियमित समय पर सोने से मूड और इम्यूनिटी में सुधार करने में मदद मिलती है। बच्चों में नींद की कमी से चिड़चिड़ापन, फोकस करने में दिक्कत और यहां तक की वजन संबंधित समस्याएं भी हो सकती है।
टीनएजर्स (उम्र 13 से 18 वर्ष)
- सोने का सही समय रात 10:30 से 11:30 बजे।
- 8 से 10 घंटे की नींद जरूरी होती है।
- किशोरों को अक्सर अपनी स्लीप साइकिल में एक नेचुरल बदलाव का अनुभव होता है। जिसकी वजह से वह रात में ज्यादा जागते हैं। सोने का नियमित समय बनाए रखने से यह सुनिश्चित होता है कि उन्हें ब्रेन के विकास, मूड रेगुलेशन और पढ़ाई में अच्छा परफॉर्म करने के लिए पर्याप्त आराम मिले।
एडल्ट्स (उम्र 18 से 64 वर्ष)
- सोने का सही समय रात 10 से 11:00 बजे।
- 7 से 9 घंटे की नींद जरूरी।
- एडल्ट्स को सर्काडियन रिदम के मुताबिक रहने के लिए सोने का निश्चित समय तय करना जरूरी है। ऐसा न करने की वजह से थकान, प्रोडक्टिविटी की कमी और हाई ब्लड प्रेशर या डायबिटीज जैसी लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।
यह भी पढ़ें: Children Health Tips: क्रीम बिस्किट खाने से मर सकता है आपका बच्चा
वृद्ध वयस्क (65+ वर्ष)
- सोने का समय रात 9 से 10 बजे।
- सात से आठ घंटे की नींद जरूरी।
- वृद्ध वयस्क अक्सर जल्दी जाग जाते हैं और उनकी स्लीप साइकिल छोटी हो जाती है। इस वजह से होता है और हार्ट हेल्थ और पूरे स्वास्थ्य को बनाए रखने में काफी मदद करता है।
आप सभी अपने रूटीन के अनुसार अपना (heathy lifestyle tips) स्लीप साइकिल जरूर फिक्स करें। ऐसा करने से आप अपने सपनों को भी बिना किसी परेशानी के पूरा कर पाएंगे। साथ ही आपकी मेंटल और फिजिकल हेल्थ भी अच्छी रहेगी।