SSB Jobs: सशस्त्र सीमा बल में SI/ASI पदों पर निकली भर्ती! जल्द करें आवेदन
SSB Jobs: अगर आप सशस्त्र सीमा बल में नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका आया है। सशस्त्र सीमा बल में SI यानी कि सब इंस्पेक्टर और ASI असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के खाली पदों को भरने के लिए वैकेंसी जारी की गई है। जो भी उम्मीदवार नौकरी के लिए मांगी गई योग्यता और पात्रता को पूरा करता है वह इसके लिए आवेदन कर सकता है। ऑनलाइन माध्यम से भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
कब तक जारी रहेगी भर्ती? (SSB Jobs)
ऑनलाइन एप्लीकेशन जारी हो चुकी है। जिसकी अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। इस भर्ती के माध्यम से एसआई के 51 पद और एसआई के 7 पदों पर भर्ती होगी।
यह भी पढ़ें: 8th Pay Commission: क्या है 8वां वेतन आयोग? कितना बढ़ेगा वेतन?
इन पदों पर निकली भर्ती
जारी नोटिफिकेशन (ssb latest jobs) के अनुसार सशस्त्र सीमा बल में एसआई स्टाफ नर्स के लिए 10, एसआई पायनियर के लिए 21, एसआई कम्युनिकेशन के लिए 20, एएसआई रेडियोग्राफर की एक, एसआई फार्मासिस्ट की दो, एसआई ऑपरेशन थिएटर और एसआई डेंटल टेक्नीशियन के लिए एक-एक पद खाली है।
DIRECT LINK- https://ssb.gov.in/
भर्ती के लिए योग्यता (SSB SI/ASI Jobs)
सभी पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी ने 12वीं पास के साथ-साथ जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफ्री में डिप्लोमा या संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग डिग्री आदि प्राप्त की हो। अभ्यर्थी के न्यूनतम आयु 18 और अधिकतम आयु 30 साल से ज्यादा ना हो। फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थी न्यूनतम नंबर के साथ 12वीं कक्षा संबंधित क्षेत्र में पास की हो और डिप्लोमा (sarkari naukri) हासिल किया हो। आरक्षित वर्ग को ऊपरी उम्र में नियम अनुसार छूट भी मिलेगी।
यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2: फिल्म को लेकर पाकिस्तानियों ने दिया shocking रिएक्शन
क्या है एप्लीकेशन प्रोसेस?
इस भर्ती में आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से होगा। फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले मांगी गई डिटेल भरकर रजिस्टर करना होगा और उन डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। साथ ही फॉर्म भरने के समय जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग का व्यक्तियों को फीस के रूप में ₹100 जमा करने होंगे। एससी/एसटी वर्ग के अभ्यर्थी निशुल्क फॉर्म भर सकते हैं।

