शेयर मार्किट

Stock Market Today: ईरान-इजराइल की लड़ाई बढ़ाएगी कच्चे तेल की कीमत

Stock Market Today: बीते कुछ दिनों से इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष चल रहा है। ईरान इजरायल की लड़ाई में कच्चे तेल की कीमतों को बढ़ा दिया है। और इस दौरान इराक के विदेश मंत्री ने कुछ ऐसा कह दिया जिससे बढ़ती तेल कीमतों को लेकर चिंताएं बढ़ गई है।

इराक के विदेश मंत्री ने क्या कहा? (Stock Market Today)

इराक के विदेश मंत्री फुहाद हुसैन ने जर्मन विदेश मंत्री के साथ फोन पर बातचीत के दौरान यह चेतावनी दी है कि मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव से तेल की कीमत $300 प्रति बैरल तक बढ़ सकती हैं। फुहाद हुसैन (global market) ने कहा कि ईरान अगर होर्मूज की खाड़ी को बंद कर देता है तो स्थिति बेहद गंभीर हो सकती है।

यह भी पढ़ें: Vijay Rupani Funeral: बेटे से लिपट कर रोती हुई नजर आई अंजलि रुपाणी

आसमान छुएंगे crude oil की कीमत

इजराइल और ईरान के बीच गुरुवार रात से ही संघर्ष जारी है। सबसे पहले इजरायली सेना ने ईरान पर हमला किया। जिसमें ईरान के सैन्य और परमाणु ठिकानों पर बमबारी की गई थी। फुहाद हुसैन का कहना है कि अगर सैन्य अभियान शुरू हुआ तो कच्चे तेल की कीमतें 200 से $300 प्रति बैरल तक बढ़ सकती है। ऐसा होने से यूरोपीय देशों में मुद्रास्फीति की दर में भी भारी बढ़ोतरी होगी। ईरान जैसे तेल (crude oil price increase) निर्यातक देशों के लिए भी सप्लाई करना मुश्किल हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: Khalanga Forest: खलंगा के जंगल पर किसकी नजर? VIP के कब्जे की खबर

वैश्विक बाजार में क्या होगा असर? (israel and iran war)

इराकी विदेश मंत्री ने कहा कि होर्मूज (will israel and iran war affect indian stock market) की खाड़ी बंद होने से वैश्विक बाजार में खाड़ी देशों और इराकी तेल आपूर्ति में प्रतिदिन लगभग 50 लाख बैरल की कमी आ सकती है। दरअसल होर्मूज की खाड़ी एक अहम समुद्री मार्ग है। जिसके जरिए पूरी दुनिया में लगभग 20% तेल आपूर्ति प्रभावित होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *