Government Job का सपना जल्द होगा पूरा, निकली बंपर भर्ती
Government Job: सरकारी नौकरी का सपना देखने वालों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। जल्द ही 50 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती होने जा रही है। राजस्थान में इस बंपर सरकारी नौकरी के लिए नोटिस जारी किया गया है। कुछ समय बाद भर्ती से संबंधित सभी जानकारी भी उपलब्ध करा दी जाएगी। आगे पढ़िए कि यह भर्ती अभियान राज्य में कितने पदों पर होगा। कब से कब तक आवेदन चलेगा और कौन इसके लिए योग्य है।

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के लिए नोटिस जारी(Government Job)
राजस्थान(Rajasthan Government Job) कर्मचारी चयन बोर्ड ने राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पदों पर भारती के लिए नोटिस जारी किया है। इस भर्ती के तहत कुल 52,453 पदों पर नियुक्तियां की जाएगी। इनमें से 46,931 पद गैर अनुसूचित क्षेत्र और 5,522 पद अनुसूचित क्षेत्र के लिए आरक्षित किए गए हैं।
यह भी पढ़ें: India vs Australia: ट्रेविस हेड का लाजवाब रिकॉर्ड, इतिहास में दर्ज हुई नई सफलता
ऑनलाइन होगा आवेदन
उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन 21 मार्च 2025 से लेकर19 अप्रैल 2025 तक स्वीकार किए जाएंगे। जो भी कैंडिडेट इच्छुक है वह RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।
आवेदनकर्ता की योग्यता
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की कम से कम शैक्षणिक योग्यता के तौर पर दसवीं कक्षा पास होना आवश्यक है।
आयु सीमा
उम्मीदवार की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 से की जाएगी।
परीक्षा की तारीख और पैटर्न
भर्ती परीक्षा 18 से 21 सितंबर 2025 के बीच आयोजित की जाएगी। परीक्षा के आयोजन की जिम्मेदारी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के पास है। परीक्षा कंप्यूटर आधारित, टैबलेट आधारित या फिर ओएमआर शीट पर आयोजित की जा सकती है। इस परीक्षा का समय 2 घंटे का होगा और 200 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र में सामान्य हिंदी, अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान और गणित के विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।