उत्तराखंडदेहरादून

Umeed Portal: वक्फ सम्पत्ति मामला! उम्मीद पर खरा नहीं उतरा “उम्मीद पोर्टल”

Umeed Portal: वक्फ संपत्तियों का ब्योरा दर्ज करने के लिए उम्मीद पोर्टल सही से काम नहीं कर रहा है। पिछले 6 दिन से पोर्टल कछुए की चाल चल रहा है और दिन भर में कुछ ही समय सही से कम दे पा रहा है। इस पोर्टल पर वक्फ सम्पत्तियों का ब्योरा दर्ज करने की आखिरी तारीख 5 दिसंबर दी गई है। लेकिन, जिस तरह से पोर्टल चल रहा है ऐसा लग रहा है कि तय तारीख तक काम होना मुश्किल है।

केंद्र सरकार से की मांग (Umeed Portal)

अभी केवल 70 फ़ीसदी वक्फ सम्पत्तियों का ही पंजीकरण हो पाया है और इससे भी कम का डाटा पोर्टल में सबमिट हुआ है। ऐसे हालातों को देखते हुए जमीयत उलेमा ए हिंद उत्तराखंड ने पंजीकरण प्रक्रिया में आ रही दिक्कतों को उठाते हुए केंद्र सरकार से समय आगे बढ़ाने की मांग की है। संगठन के प्रदेश महासचिव मौलाना शराफत अली की ओर से केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को पत्र भेजा गया है। जिसमें बताया गया है कि पोर्टल 6 जून 2025 को लांच किया गया था।

यह भी पढ़ें: Haldwani News: छावनी में बदला बनभूलपुरा! SC के फैसले का इंतजार

उम्मीद पर खरा नहीं उतरा “उम्मीद पोर्टल

संगठन के प्रदेश महासचिव (uttarakhand news) ने पत्र में लिखा है कि लांच होने के तुरंत बाद से पोर्टल में लगातार परेशानियां आ रही है। उसके डिजाइन में बदलाव, अधूरे माड्यूल, सर्वर डाउन होना, पोर्टल का फ्रिज होना, ओवरलोड, सबमिशन असफल होना और अन्य काम सही से न होने के कारण डाटा सबमिट नहीं हो पाया है। यह पोर्टल अनुपयोगी साबित हो रहा है। उत्तराखंड में अभी तक केवल 15% डाटा ही सबमिट हो पाया है। जिसकी वजह से समय सीमा बढ़ाने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें: Khatima News: खटीमा वन रेंज में एक महीने में दो हाथियों की मौत

क्या है प्रमुख मांगे? (Umeed Portal Uttarakhand)

अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय को भेजे गए पत्र में दो प्रमुख मांगे रखी गई है। वर्तमान में 6 महीने की समय सीमा को पोर्टल की अस्थिरता की हालात देखते हुए तुरंत बढ़ाया जाए। इसके अलावा पोर्टल को दुरुस्त किया जाए जिससे पंजीकरण के दौरान प्रक्रिया सही से पूरी हो जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media