उत्तराखंड

Uttarakhand BJP: कांग्रेस ने BJP के 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम पर उठाए सवाल

Uttarakhand BJP: उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी के 4 साल पूरे होने पर सरकार ने अपनी उपलब्धियां को 4 साल बेमिसाल बताया है। एक भव्य प्रोग्राम भी आयोजित किया जिसमें गृहमंत्री अमित शाह भी शामिल हुए। हालांकि, कांग्रेस ने इन दावों पर तीखा हमला किया है। मसूरी में आयोजित एक कार्यक्रम में उत्तराखंड कांग्रेस महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला पहुंची।

नीतियों और कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल (Uttarakhand BJP)

मसूरी में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड कांग्रेस महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ने भारतीय जनता पार्टी पर कई सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार अपने 4 साल के कार्यकाल को बेमिसाल बताया है। लेकिन, जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है।

यह भी पढ़ें: Rishikesh News: चीला की तरफ जा रहे स्कूटी सवार पर हाथी ने किया हमला

सुधरने की बजाय बिगड़ी स्थिति

उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि इन 4 साल में प्रदेश की हालत सुधारने की वजह और ज्यादा बिगड़ गई है। प्रदेश की आमजनता कई तरह की समस्याओं से जूझ रही है। इसके अलावा राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति भी चिंताजनक है। महिलाओं के खिलाफ अत्याचार, हत्या, और अन्य तरह की अपराधिक घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सरकार इन मुद्दों पर गंभीरता से काम नहीं कर रही है और केवल अपनी उपलब्धियां का प्रचार करने में लगी हुई है। राज्य में बेरोजगारी तेजी से बढ़ रही है और युवा रोजगार के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Khatima News: खटीमा निवासी देवेश आर्य ने UPSC में सफलता की प्राप्त

केवल सत्ता में बने रहने की राजनीति

भारतीय जनता पार्टी पर हमलावर होते हुए उन्होंने आगे कहा की सरकार जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है। केवल सत्ता में बने रहने की राजनीति कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार का यह कार्यकाल सिर्फ 4 साल का नहीं बल्कि केंद्र और राज्य की नीतियों को मिलाकर लगभग 9 साल का असर पूरे प्रदेश पर दिखाई दे रहा है। इस वजह से उत्तराखंड की जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media