उत्तराखंड

Uttarakhand Cabinet Meeting: धामी सरकार लेगी बड़े फैसले

Uttarakhand Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में मंत्रिमंडल की बैठक चल रही है। यह बैठक दो महीने बाद हो रही है जिसे कई माइनों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दरअसल, इस बैठक में जनहित से जुड़े तमाम प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। मुख्य रूप से देहरादून के रायपुर क्षेत्र में फ्रिज की गई भूमि को मुफ्त किए जाने संबंधित प्रस्ताव, एकल महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना का प्रस्ताव, प्रदेश के आठ शहरों में 23 खेल अकादमी बनाने को लेकर लिगसी (Uttarakhand Cabinet Meeting) प्लान ड्राफ्ट समेत अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी मुहर लग सकती है। 

इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर 

सचिवालय में शाम 6:30 बजे से शुरू हुई मंत्रिमंडल की बैठक में योग नीति, महिला नीति प्रस्ताव पर मुहर लग सकता है। लंबे समय से महिला नीति और योग नीति को तैयार करने का काम चल रहा है। ऐसे में शायद इस मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान इन दोनों महत्वपूर्ण नीतियों पर मुहर लगा सकती है। 

मृतकों के आश्रितों को नौकरी मिलना (Uttarakhand Cabinet Meeting Highlights)

चीनी मिलों के 123 सीजनल मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को नौकरी मिलने का भी रास्ता साफ हो सकता है। यानी कि मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को नौकरी देने के प्रस्ताव पर भी मुहर लग सकती है। राज्य में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए परिवहन विभाग ने रोड सेफ्टी पॉलिसी भी तैयार की है, जिस प्रस्ताव पर मंत्रिमंडल की मुहर लगा सकती है। 

सभी नगर निकायों में एक समान टैक्स

राज्य में सभी नगर निकायों में एक समान टैक्स प्रणाली (Uttarakhand News) किए जाने से संबंधित प्रस्ताव, राज्य के पुराने बाजारों को नई तरह से विकसित करने के लिए र- डेवलपमेंट नीति सम्बन्धित प्रस्ताव, स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर करने के लिए स्टेट एलाइड एंड हेल्थ केयर काउंसिल का गठन करने संबंधित प्रस्ताव, उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण के लिए ठोस नीति तैयार करने संबंधित प्रस्ताव, हाल ही में तमाम जगहों के नाम किए गए परिवर्तन संबंधित प्रस्ताव पर भी मुहर लगने की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media