राजनीति

Uttarakhand Elections: आगामी चुनाव में इन जिलों पर कांग्रेस की नजर

Uttarakhand Elections: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गलियारों में हलचल होनी शुरू हो गई है। राज्य के विभिन्न राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति तैयार करनी शुरू कर दी है। कांग्रेस पार्टी ने आगामी चुनाव में राज्य के मध्य हिमालय क्षेत्र को अपने ध्यान में रखने के संकेत दिए हैं। क्योंकि मध्य हिमालय का यह वह इलाका है जहां 2022 के चुनाव में पार्टी को खास सफलता नहीं मिल पाई थी। ऐसे में कांग्रेस इन इलाकों में ज्यादा ध्यान देकर चुनावी रणनीति तैयार कर रही है।

इन इलाकों में कांग्रेस की नजर (Uttarakhand Elections)

उत्तराखंड चुनाव में पहाड़ी इलाके अहम महत्व रखते हैं। आगामी चुनाव को लेकर कांग्रेस इन इलाकों पर कड़ी नजर रख रही है। जैसे की गैरसैंण जिनका स्थाई राजधानी का मुद्दा लंबे समय से चल रहा है। इसके अलावा अन्य 6 जिले जैसे अल्मोड़ा, बागेश्वर, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, चमोली और रुद्रप्रयाग आगामी चुनाव में कांग्रेस की रणनीति का खास हिस्सा हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Phool Dei: फूलदेई त्योहार से जुड़ी भगवान शिव और माता पारवती की मान्यता

6 जिलों में कितनी सीटें?

विशेष ध्यान दें तो इन 6 जिलों (uttarakhand news) में कुल 24 सीटें आती हैं। अल्मोड़ा जिले में 6 विधानसभा सीटें हैं। बागेश्वर जिले में दो सीटें हैं। इसके अलावा पौड़ी गढ़वाल जिले में पांच और टिहरी गढ़वाल जिले में 6 विधानसभा सीटें हैं। चमोली में तीन सीटें, रुद्रप्रयाग जिले में दो सीटें हैं। इसी तरह से इन 6 जिलों में कुल मिलाकर 24 विधानसभा सीटें उत्तराखंड की राजनीति में सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है।

साल 2022 में कमजोर प्रदर्शन (Uttarakhand Elections 2027)

विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस पार्टी का इन क्षेत्रों में प्रदर्शन काफी कमजोर रहा था। 24 सीटों में से पार्टी केवल चार सीटें जीत पाई थी। जिसमें अल्मोड़ा जिले की अल्मोड़ा और द्वाराहाट सीटें, टिहरी जिले की प्रतापनगर सीट और चमोली जिले की बद्रीनाथ सीटें शामिल है। इसके अलावा अधिकांश सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की थी। इन सबको देखते हुए अब ऐसा लग रहा है कि कांग्रेस पार्टी आगामी चुनाव के लिए इन 24 सीटों पर विशेष ध्यान देगी और योजना बनाएगी।

यह भी पढ़ें: Khatima News: गैस सिलेंडर की समस्या! कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

क्या है पार्टी का मानना?

ध्यान दिया जाए तो कांग्रेस पार्टी का मानना यह लगता है कि इन पर्वतीय जिलों से जुड़े मुद्दों को अगर प्रभावित तरीके से उठाया जाएगा तो आगामी चुनाव में बेहतर परिणाम हासिल होंगे। जिसमें सबसे जरूरी है गैरसैंण को स्थाई राजधानी के रूप में स्थापित करने का मुद्दा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media