उत्तराखंडराजनीति

Uttarakhand Elections: चुनाव से पहले यहां भाजपा कांग्रेस में हुआ घमासान

Uttarakhand Elections: कोटद्वार में महापौर सिटी सामान्य घोषित होने के बाद से निगम क्षेत्र में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी में दावेदारों की लंबी लाइन लगी हुई है। लेकिन कुछ ऐसे दावेदार भी है जो पार्टी से टिकट न मिलने पर निर्दलीय चुनाव में उतरने के लिए तैयार है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि कुछ उम्मीदवारों को ऐसा करते हुए देखा जा रहा है। 

मुकाबला मुश्किल होना तय 

कोटद्वार नगर निगम में सीट के अनारक्षित होने के बाद महापौर पद के लिए मुकाबला मुश्किल होना तय है। लंबे समय से यही अटकलें थी कि कोटद्वार नगर निगम में महापौर सीट आरक्षित हो सकती है। इस बात की वजह से चुनाव को लेकर कोई खास हलचल नजर नहीं आ रही थी। 

यह भी पढ़ें: Haridwar Rishikesh पैसेंजर ट्रेन में हुई लूटपाट की घटना, जानकर उड़ जाएंगे होश 

महापौर पद की पहली सीट महिला आरक्षित थी

आज शासन ने सेट को अनारक्षित घोषित कर दिया है। इसके बादपार्टी के कद्दावर नेताओं के फोन की घंटियां बजने लगी। नगर निगम के प्रथम चुनाव में महापौर सीट महिला आरक्षित थी। इस वजह सेक्षेत्र के काद्यावर नेता चुनाव में उतरने की इच्छा कोमन में दवाई बैठे रह गए थे। लेकिन सीट के अनारक्षित होने के बाद चुनाव में घमासान मुकाबला होना तय है। 

बीजेपी में दावेदारों की लंबी लिस्ट

पूरी कोटद्वार विधानसभा नगर निगम में ही सिमटी हुई है। ऐसा होने की वजह सेमहापौर की सीट कब्जा कर विधायक के लिए जमीन तैयार करना बेहद आसान भी हो सकता है। भारतीय जनता पार्टी में दावेदारों की लंबी लिस्ट मौजूद है। वहीं कांग्रेस की पूरी जिम्मेदारी काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी के कंधों पर दिखाई दे रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *