Uttarakhand News: 70 वर्षीय दिव्यांग महिला अपनी ही बेटी से हुई परेशान
Uttarakhand News: देहरादून में विवाहित बेटी से प्रताड़ित हुई 70 वर्षीय दिव्यांग महिला ने न्याय की गुहार लगाई। वह न्याय मांगने जिला अधिकारी की जनसुनवाई में पहुंची। महिला ने बताया कि शादीशुदा बेटी का अपना घर है फिर भी वह मेरे मकान पर कब्जा कर बैठी है और हिस्सा मांग रही है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने उप जिलाधिकारी न्याय को बुजुर्ग महिला को कब्जा दिलाने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के लिए पहुंची महिला (uttarakhand news)
जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई में 125 शिकायतें आई हैं। नितिन हेमदान ने भूमि प्रकरण को लेकर डीएम ने सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण को अपील आयोजित किए जाने और कानूनी सलाह उपलब्ध कराने के लिए पत्र प्रेषित किया है। दरअसल, सिमलासग्रांट निवासी 86 वर्षीय बुजुर्ग किसान प्रीतम सिंह ने बताया कि न्यायालय में समझौता होने के बावजूद भी विरोधी भूमि पर कब्जा कर रहा है।
यह भी पढ़ें: Dehradun Dog Attack: रोटविलर रखने के लिए दस्तावेज सबसे जरूरी
तुरंत मांगी रिपोर्ट
डीएम सविन बंसल ने डोईवाला एसडीएम से 7 दिन में कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है। इसके अलावा अन्य करणपुर निवासी बुजुर्ग महिला ने घर के सामने की सड़क मकान से ऊँची होने की समस्या रखी है।
यह भी पढ़ें: Doiwala Crime News: पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज
बाढ़ के खतरे का पूर्वानुमान हुआ जारी (dehradun DM)
मौसम विज्ञान विभाग ने बाढ़ के खतरे का पूर्वानुमान जारी कर दिया है। इसके बाद राज्य आपातकालीन केंद्र ने जिलाधिकारीयों को पत्र भेजे हैं। इसमें कहा गया है कि सोमवार को राज्य में 24 घंटे में अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी और उत्तरकाशी में भारी बरसात के कारण जल भराव की स्थिति हो सकती है। ऐसे में प्रत्येक स्तर पर तत्परता और सुरक्षा बनाते हुए आवागमन में नियंत्रण बरतने समेत अन्य सावधानियां जरूर बढ़ती जाए।

