उत्तराखंडदेहरादून

Uttarakhand News: शंटिंग के दौरान एक्सप्रेस गाड़ी का कोच पटरी से उतरा

Uttarakhand News: देहरादून में रेलवे स्टेशन पर शंटिंग के दौरान एक्सप्रेस गाड़ी का कोच पटरी से उतर गया। इस घटना के होते ही देहरादून से लेकर मुरादाबाद तक सभी अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मौके पर तकनीकी टीम को भी बुलाया गया लेकिन देर रात होने तक भी कोच को पटरी पर नहीं लाया जा सका।

निर्धारित समय पर चली ट्रेन (Uttarakhand News)

कोच के पटरी से उतरने के कारण रेलवे संचालन किसी भी तरह से प्रभावित नहीं हुआ। ट्रेन निर्धारित समय पर आवागमन करती रही। सोमवार को शूंटिंग के दौरान एक्सप्रेस गाड़ी का कुछ पटरी से उतर गया। इसके बाद रेलवे अधिकारियों में हलचल हो गई।

यह भी पढ़ें: Himachal News: इंसान की टांग मुंह में दबाकर घूमता हुआ दिखाई दिया कुत्ता

रात करीब 8:00 बजे हुई घटना

प्राप्त जानकारी के अनुसार लाइन से कोच की रिपेयर और मेंटेनेंस के बाद पटरी पर खड़ा गया था। रात को करीब 8:00 बजे शंटिंग के दौरान इंजन को पीछे करते समय कोच दीवार से टकरा गया। जिसके कारण कोच के पीछे का हिस्सा एकदम से पटरी से उतर गया। सूत्रों का कहना है की शंटिंग के दौरान ब्रेक फेल हो गए थे। ऐसे में ट्रैक पर निर्धारित स्थान पर गाड़ी नहीं रुक पाई और कोच पीछे की तरफ दीवार से टकराया।

यह भी पढ़ें: Nainital News: नाबालिक दुष्कर्म मामले में कोर्ट ने निर्णय सुरक्षित रखा

देर रात तक चल काम (Uttarakhand News Today)

घटना की जानकारी मिलते ही अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई की। रात को करीब 10:30 बजे रेलवे की तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और कार्य में जुट गई। देर रात तक यही काम चलता रहा जिसमें कोच को पटरी पर लाना था। सूत्रों के अनुसार कोच के पटरी से उतरने की घटना पर डीआरएम ने नाराजगी जताई है। इस घटना को लेकर रात में ही देहरादून पहुंचने की बात कहते हुए मामले की जांच के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media