उत्तराखंडदेहरादून

Uttarakhand Smart Meter लगवाने के लिए लोगों पर नहीं डाला जाएगा दबाव

Uttarakhand Smart Meter: उत्तराखंड ऊर्जा निगम आधुनिक तकनीकी संयुक्त बिजली के स्मार्ट मीटर (Electricity Smart Meter) लगवा रहा है। इसमें पहले मोबाइल फोन की तरह रिचार्ज करके प्रीपेड मोड में सप्लाई देने की योजना थी। लेकिन उपभोक्ताओं में असमंजस देखने के बाद ऊर्जा निगम ने यह योजना बदल दी है। बदलाव के बाद अब स्मार्ट मीटर लगाया जाएगा लेकिन बिल फिलहाल मौजूद व्यवस्था की तरह ही आएगा। बिजली विभाग के कर्मी घर पर बिल देकर जाएंगे और उसका भुगतान करना होगा। नई प्रणाली लोगों के समझ में आने के बाद ही प्रीपेड फीचर सक्रिय कर दिया जाएगा। 

पर्वतीय क्षेत्रों में केवल नगर मुख्यालय में ही लगेगा स्मार्ट मीटर (Uttarakhand Smart Meter)

केंद्र सरकार की योजना के तहत बिजली के स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। कुमाऊं मंडल में इसके लिए अदानी एनर्जी सॉल्यूशन के साथ अनुबंध हुआ है। तराई भाबर में नगर और ग्रामीण इलाकों में मीटर बदले जाएंगे। लेकिन पर्वतीय क्षेत्रों में केवल नगर मुख्यालय में ही स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। 

यह भी पढ़ें: Champawat Accident: मातम में बदली खुशी, गाड़ी खाई में गिरी, दो की मौत

कुमाऊं में लगेंगे 6.55 लाख मीटर

कुमाऊं (Kumaun) में 6.55 लाख मीटर लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए अदानी एनर्जी सॉल्यूशन ने 2.50 लाख से अधिक घरों का सर्वे कर लिया है। नैनीताल जिले में 1.82 लाख नए मीटर लगाए जाएंगे और अभी तक 70,000 से अधिक घरों में सर्वेक्षण पूरा किया गया है। सबसे पहले ऊर्जा निगम के उपकेंद्र, कार्यालय, अधिकारी और कर्मचारियों के आवासों को स्मार्ट मीटर से जोड़ा गया है। इसके बाद सरकारी कार्यालय और भवनों में नए मीटर लगाने का काम पूरा हो गया है।  

स्मार्ट मीटर लगाने के लिए कंपनी के कर्मचारी लोगों पर दबाव बना रहे थे। इस मामले की शिकायत आने के बाद ऊर्जा निगम (uttarakhand news)ने सत्य निर्देश दिए हैं कि लोगों पर किसी भी प्रकार का दबाव नहीं बनाया जाएगा। तरीके से सभी कार्य होंगे और मीटर लगाए जाएंगे। यदि कोई व्यक्ति पहले नया मीटर लगवाना चाहता है तो वह निगम से संपर्क कर सकता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *