उत्तराखंडराजनीति

Uttarakhand Politics: गदरपुर में राजनीतिक भूचाल! महेंद्र भट्ट- अरविंद पांडे मिलन

Uttarakhand Politics: उत्तराखंड के गदरपुर में राजनीतिक भूचाल आया है। दरअसल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एकदम से गदरपुर आए और सीधे विधायक अरविंद पांडे के घर पहुंच गए। दोनों की इस मुलाकात के बाद से गदरपुर के सियासी गलियारों में भयानक हलचल मची हुई है। जनता के मन में सवाल उठ रहे हैं कि क्या यह आपसी रिश्ते सुलझाना है या फिर विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर दावपेच खेला गया है।

देर तक चली बैठक (Uttarakhand Politics)

उधमसिंह नगर के गदरपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का अचानक राजनीतिक दौरा सभी के लिए चौंकाने वाला था। महेंद्र भट्ट सीधे विधायक अरविंद पांडे के घर पहुंचे। जहां सब पहले ही पार्टी के कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। महेंद्र भट्ट के पहुंचते ही सभी ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। आवास के बाहर समर्थकों की भीड़ लगी थी और अंदर देर तक सभी के बीच गंभीर बैठक चली।

यह भी पढ़ें: Rishikesh Accident: शादी से लौट युवकों की कार नहर में गिरी! दो की हुई मौत

विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर चर्चा

बैठक के दौरान पार्टी के मुद्दे, स्थानीय राजनीति के हालात और आगामी रणनीतियों पर सभी ने चर्चा की। जानकारी मिली है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी कार्यकर्ताओं से 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अभी से पूरी ताकत से जुटने की अपील की है। उन्होंने यह स्पष्ट किया है कि भारतीय जनता पार्टी की ताकत उसकी संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना और जनता के बीच निरंजन सम्पर्क बनाए रखना यह समय की मांग है।

यह भी पढ़ें: Haridwar News: धर्म पूछकर मारपीट! हरिद्वार पुलिस ने किया साफ़ इंकार

राजनीतिक गलियारों में हलचल (Uttarakhand Politics News)

अरविंद पांडे और महेंद्र भट्ट की मुलाकात को लेकर लोगों के मन में कई सवाल उठ रहे हैं। दोनों के बीच हुई बातचीत केवल पार्टी के संगठन को लेकर हुई बातचीत तक तो सीमित नहीं हो सकती है। राजनीतिज्ञ इसे अलग तरह से देख रहे हैं। यह तो सभी जानते हैं कि विधायक अरविंद पांडे कुछ समय से पार्टी के कामकाज को लेकर सहमत नहीं नजर आ रहे थे। राज्य की कानून व्यवस्था, स्थानीय विकास और क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर वह अपनी नाराजगी भी सार्वजनिक तौर पर व्यक्त कर रहे थे। इन सब के बाद महेंद्र भट्ट का उनसे मिलने जाना सोचने वाला विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media