Uttarakhand Rain: देवप्रयाग के पास तीन जगहों पर हुआ भूस्खलन
Uttarakhand Rain: राज्य में आज लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग देवप्रयाग के पास तीन स्थानों पर भूस्खलन के कारण बंद हो गया है। जिस वजह से सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार देखने को मिल रही हैं। स्थानीय और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सड़क पर आए बड़े बोल्डर (Uttarakhand Rain)
देवप्रयागमें भी कई गांव में रात भर तेज बारिश हुई। जिस वजह से पहाड़ से भारी मलबा और बड़े-बड़े बोल्डर सड़क पर आ गए। सड़क बंद होने की वजह से मूलभूत खाद्य सामग्री जैसे- दूध, सब्जी की ढुलाई करने वाले वाहन भी फंसे हुए हैं।
यह भी पढ़ें: Bihar Elections: बिहार SIR और वोट चोरी पर सड़क से संसद तक घमासान
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टीम मौजूद
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टीम जेसीबी (uttarakhand rainfall) मशीनों के साथ मौके पर पहुंची है और सड़क से मलबा हटाने का काम शुरू हो गया है। अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सड़क को जल्द से जल्द खोलने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन, बारिश की वजह से कार्य में बाधा आ रही है।
यमुनोत्री हाइवे के पास वाहन फंसे (Yamunotri News)
यमुनोत्री हाईवे जंगल चट्टी के पास चट्टानी मलबा और बोल्डर पत्थरों के आने से और सड़क पर भूस्खलन की वजह से कई वाहन फंस गए हैं। इसके अलावा करने प्रयाग में भी पहाड़ों से बोल्डर और चट्टान गिरने से बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद है।
यह भी पढ़ें: Share Market Today: उछाल पर मारुति के शेयर! भूलकर मत गवाना ये मौका
धराली आपदा का लेटेस्ट समाचार
धराली में आई आपदा से पूरा गांव तबाह हो गया है। धराली में पौराणिक कल्प केदार मंदिर मलबे में समाया हुआ है। हालांकि, गांव के ईष्ट देवता सोमेश्वर का मंदिर आपदा में बच गया। पहाड़ी के पास होने की वजह से मंदिर को कोई नुकसान नहीं हुआ हैं। मलबे को हटाने का काम किया जा रहा है। इसी बीच खुदाई के दौरान गांव के गलाणथोक (dharali news today) की कुलदेवी राजराजेश्वरी की चांदी की मूर्ति के साथ उनके कटार और अन्य देवी देवताओं की मूर्ति सुरक्षित मिली है। यह दृश्य देखकर ग्रामीण ग्राहक हो गए। उन्होंने कहा है कि यह तीसरी बार हुआ है जब मन की मूर्ति सुरक्षित मिली है। जिसे वह चमत्कार बोल रहें हैं।