Uttarakhand Rainfall: खतरे के निशान को छूकर बह रही अलकनंदा नदी
Uttarakhand Rainfall: उत्तराखंड में रविवार से ही जोरदार बारिश हो रही है। जिसकी वजह से नदियों का जलस्तर भी बढ़ गया है। श्रीनगर गढ़वाल में अलकनंदा नदी का जलस्तर भी खतरे के करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए टिहरी (tehri news latest) जिलाधिकारी ने कक्षा एक से लेकर 12वीं तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने के निर्देश दे दिए हैं।
कई इलाकों में बने बाढ़ जैसे हालात (uttarakhand rainfall)
बारिश की वजह से देहरादून से लेकर पहाड़ और मैदान के जिलों में जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बारिश की वजह से कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। अलकनंदा नदी चेतावनी निशान से केवल 3 मीटर नीचे बह रही है। अलकनंदा नदी (alaknanda river) का जलस्तर 533.90 मीटर तक पहुंच गया है। जबकि श्रीनगर में अलकनंदा नदी का अलार्मिंग लेवल 535 मीटर है और खतरे का लेवल 536 मीटर है।
यह भी पढ़ें: CM Dhami: ‘मिशन कालनेमि’ के बाद राजनीति का अगला केंद्र ‘मिशन आपातकाल’
टिहरी में बंद हुए स्कूल
अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद पुलिस प्रशासन (uttarakhand latest news) भी अलर्ट मोड में है। पुलिस की तरफ से रात में अनाउंसमेंट कर नदियों के किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट होने के लिए कहा जा रहा है। भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए आज टिहरी जिलाधिकारी ने सभी निजी और सरकारी स्कूलों की छुट्टी के आदेश दिए हैं।
सीएम धामी ने लिया जायजा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे। जहां उन्होंने पूरे प्रदेश का जायजा लिया और प्रदेश के तमाम जिलाधिकारी से उनके जिले की अपडेट भी हासिल की। इसके बाद सीएम धामी ने सभी अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। उत्तराखंड में रविवार रात से हो रही जोरदार बारिश जारी है जिसकी वजह से पूरे प्रदेश का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
यह भी पढ़ें: Rishikesh Kawar News: नीलकंठ में 50 लाख शिव भक्तों ने किया जलाभिषेक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह धरातल (cm dhami news) पर उतरकर स्थितियों का जायजा लें। प्रभावितों को त्वरित गति से राहत राशि वितरित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा सभी जनपदों में पर्याप्त मात्रा में खाद्य सामग्री का भंडारण सुनिश्चित करने को कहा है।