Uttarakhand: रोड चौड़ीकरण बना स्थानीय निवासियों के लिए सर दर्द
Uttarakhand: लोक निर्माण विभाग की ओर से दूधली-देहरादून रोड चौड़ीकरण का कार्य करवाया जा रहा है। जो स्थानीय निवासियों के लिए सर दर्द का कारण बन गया है। सुस्त अंदाज से हो रहा काम और विभागों के बीच आपसी सामनव्य की कमी की वजह से स्थानीय जनता को बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
जनता की सुरक्षा से खिलवाड़ (Uttarakhand)
दरअसल, दूधली-देहरादून रोड चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। जो काफी सुस्ती से किया जा रहा है। ऐसा होने के कारण कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं। समाजसेवी और गांव के पूर्व प्रधान का कहना है की निर्माण कार्य के नाम पर जनता की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम सड़क निर्माण का स्वागत करते हैं लेकिन लोगों की जान की कीमत पर यह नहीं होना चाहिए।
यह भी पढ़ें: CM Dhami Haridwar: अर्ध कुंभ को पूर्ण कुंभ की तर्ज पर आयोजित किया जाएगा
ना साफ पानी और ना सही सड़क
साफ पानी नहीं मिल रहा है और ना ही सड़क (dehradun news) पर चलने के लिए सुरक्षा की दृष्टि से इंतजाम किए गए हैं। सड़क निर्माण के दौरान भी पेयजल निगम की कई पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई हैं। मरम्मत न होने के कारण ग्रामीण गंदा और दूषित पानी पीने को मजबूर हो गए हैं। जिससे बीमारियों का भी बड़ा खतरा बढ़ गया है।
यह भी पढ़ें: Gairsain News: बजट सत्र से पहले गैरसैंण में शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन
बिजली के पोल भी शिफ्ट नहीं किए (Uttarakhand News)
साथ ही सड़क चौड़ीकरण शुरू होने के बावजूद भी बिजली विभाग ने अब तक बिजली के पोल भी शिफ्ट नहीं किए हैं। बिजली के खंबे अब सड़क के बीचो-बीच बेहद खतरनाक स्थिति में स्थित है। लोक निर्माण विभाग ने कार्यस्थल पर कार्य प्रगति पर है जैसे चेतावनी बोर्ड भी नहीं लगाए हैं। सड़क पर खोदे गए गड्ढे आए दिन किसी बड़ी अनहोनी को बुलवा दे रहे हैं। अगर जल्द ही इन सभी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ और कार्यस्थल पर साइन बोर्ड और सुरक्षा घेरे नहीं बने। तो क्षेत्रवासी उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

