उत्तराखंड

Uttarakhand Snowfall: बर्फ की सफेद चादर से ढका उत्तराखंड

Uttarakhand Snowfall: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है और ठंड का दौर शुरू हो गया है। प्रसिद्ध हिमालय मंदिरों के साथ-साथ ऊंचाई वाले क्षेत्र में बर्फबारी (Uttarakhand Snowfall) लगातार हो रही है। मैदानी इलाकों में बर्फीली हवाएं चलने से उत्तराखंड में शीत लहर का कहर बरकरार है। गढ़वाल हिमालय में बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और कुमाऊं क्षेत्र में मुनस्यारी में ताजा बर्फबारी हुई है। जिस वजह से पूरे राज्य में ठंड का प्रकोप प्रचंड है।

राजधानी समेत अन्य जिलों में छाए रहे बादल (Uttarakhand Weather Today)

राजधानी देहरादून समेत कई जिलों में पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। इसके अलावा बूंदाबांदी भी हुई। मसूरी धनोल्टी और चकराता में भी बर्फबारी हुई। पर्यटक बर्फबारी देखकर काफी खुश हो रहे हैं। इसके अलावा तापमान में भी तेजी से गिरावट आ रही है। लोग सड़क किनारे खुद को गर्म रखने के लिए अलाव के पास बैठे हुए नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड निकाय चुनाव में प्रत्याशियों की खैर नहीं, जारी होगा आपराधिक डाटा

दो दिन में मौसम ने बदली करवट

दो दिन पहले ही राज्य के मैदानी इलाकों में चटक धूप निकली हुई थी। लोग धूप का आनंद लेते हुए भी नजर आ रहे थे। लेकिन सोमवार से मौसम ने करवट बदल ली। इसके बाद आसमान में बादल लगे हुए हैं। पूरा दिन सूरज नहीं निकल रहा है और बूंदाबांदी भी हो रही है। ऐसा होने से ठंड भी बढ़ गई है। पहाड़ों के इलाकों में बर्फबारी (snowfall in uttarakhand) हो रही है, जिसका असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है।

तापमान में हुई गिरावट (Weather Today)

सोमवार को दिनभर मैदानी इलाकों में आसमान में बादल छाए रहे। गढ़वाल के चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और टिहरी के ऊंचाई वाले इलाकों में खूब बर्फबारी भी हुई। दूसरी ओर देहरादून जनपद के चकराता और मसूरी में भी सर्दियों की दूसरी बर्फबारी हुई। बद्रीनाथ में न्यूनतम तापमान -8 और अधिकतम -10 डिग्री रहा। नीति घाटी में अधिकतम -11 और न्यूनतम तापमान -6 डिग्री रहा। गंगोत्री में -19 तो केदारनाथ में -11 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *