ऋषिकेश

Uttarakhand: दर्दनाक हादसे में ट्रक चालक की मौके पर हुई मौत

Uttarakhand: ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह-सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। दरअसल, तोता घाटी क्षेत्र में पहाड़ से अचानक भारी भरकम पत्थर गिरने से एक ट्रक उसकी चपेट में आ गया। इस दर्दनाक हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। टीम ने काफी कोशिश के बाद चालक के शव को ट्रक से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

श्रीनगर की तरफ जा रहा था ट्रक (Uttarakhand)

प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक चालक ऋषिकेश से श्रीनगर की तरफ जा रहा था। जैसे ही वाहन तोता घाटी पहुंचा, अचानक से एक बड़ा पत्थर पहाड़ी से खिसक कर सीधे ट्रक पर गिर गया। पत्थर गिरने के कारण ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और चालक को समझने का मौका नहीं मिल पाया।

यह भी पढ़ें: Dehradun News: प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में तोड़फोड़ मचाने वाले चार लोग गिरफ्तार

जांच कर रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर राहत बचाव दल के साथ पहुंची। टीम ने काफी मेहनत के बाद चालक के शव को बाहर निकाला और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस मामले की पूरी जांच भी कर रही है।

अक्सर होती भूस्खलन की घटनाएं (Uttarakhand News)

तोता घाटी में अक्सर भूस्खलन और पत्थर गिरने की घटनाएं होती रहती हैं। बरसात और ठंड के मौसम के दौरान यह मार्ग अत्यंत खतरनाक हो जाता है। स्थानीय लोग और वाहन चालक लंबे वक्त से इस क्षेत्र में स्थाई सुरक्षा उपायों की मांग भी कर रहे हैं। उत्तराखंड में होने वाली चार धाम यात्रा कुछ ही समय बाद शुरू हो जाएगी। ऐसे में बद्रीनाथ और केदारनाथ जैसे दो प्रमुख धर्मों के लिए श्रद्धालु इसी ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग से होकर जाते हैं।

अधूरे निर्माण कार्य

फिलहाल तोता घाटी और आसपास के इलाकों में सड़क चौड़ीकरण और पहाड़ी कटिंग के अलावा पेस्टिंग का कार्य तेजी से जारी है। लेकिन साथ में पहाड़ से लगातार पत्थर गिरने की घटनाएं भी बढ़ती जा रही हैं। अधूरा निर्माण कार्य सीजन के दौरान भी बड़ी चुनौती बन सकता है।

यह भी पढ़ें: Haridwar News: जयमाला के दौरान दूल्हा-दुल्हन में हुआ विवाद! टूटी शादी

इसी रास्ते से गुजरते हैं वहां (Rishikesh Accident Today)

गंभीर बात यह है कि चार धाम यात्रा के दौरान हजारों की संख्या में वहां इसी रास्ते से आते जाते हैं। अगर सही समय पर सड़क निर्माण, सुरक्षा जाल और मलवा हटाने का कार्य पूरा नहीं हुआ तो यात्रियों को लंबा जाम और जोखिम भरा सफर तय करना पड़ सकता है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि प्रशासन यात्रा के शुरू होने से पहले ही संवेदनशील क्षेत्र विशेषकर की तोता घाटी में सुरक्षा इंतजाम मुक्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media