देहरादून

Uttarakhand Weather: राज्य में दो दिन इन जिलों में गरजेंगे बादल

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड से मानसून सीजन विदा हो चुका है। इसके बावजूद भी कहीं-कहीं बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने चार और पांच नवंबर को राज्य के कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। जिन पर्वतीय जिलों में बारिश होगी उनमें गढ़वाल मंडल के तीन और कुमाऊं मंडल के दो जिले शामिल हैं।

उत्तराखंड में गरजेंगे बादल (Uttarakhand Weather)

मौसम विभाग के अनुसार आज 3 नवंबर को उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना रहेगा। लेकिन, कल 4 नवंबर और 5 नवंबर को बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 4 नवंबर को राज्य के 5 जिलों में बारिश होगी।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Elections: वार्ड सदस्य पदों पर दावेदारों के संतुलन में दिक्कत

इन जिलों में होगी बारिश

4 नवंबर को गढ़वाल मंडल (uttarakhand weather forecast) के सीमांत जिलों उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग में बारिश होने के आषाढ़ है। बारिश कहीं-कहीं और बहुत हल्की से हल्की होगी। बादल के गरजने के साथ-साथ बिजली भी चमकेगी। ठीक इसी तरह कुमाऊं के दो जिलों बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भी बारिश होने की संभावना है। बाकी जिलों में बारिश नहीं होगी। मौसम विभाग के अनुसार मौसम का यही पैटर्न 5 नवंबर को भी रहेगा। इसके बाद राज्य में ठंड बढ़ जाएगी।

रुद्रपुर और देहरादून का तापमान (Uttarakhand Weather News)

उधम सिंह नगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस है। इसके अलावा राजधानी देहरादून का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस है। तीर्थ नगरी हरिद्वार का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस है।

हल्द्वानी में ठंड

हल्द्वानी में इस समय ठंड है। हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस है। हल्द्वानी पहाड़ के पास है इस वजह से वहां का तापमान कम है।

यह भी पढ़ें: Nainital: उत्तराखंड हाईकोर्ट में आया अजीबोगरीब तलाक का मामला

ठंड बढ़ने से बुखार (Uttarakhand Weather Update)

मौसम बदलने के कारण कई लोगों की तबीयत खराब हो रही है। ऐसे में बेहद जरूरी है की बदलते मौसम में बेहद ध्यान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media