उत्तराखंडधार्मिक

Uttarakhand: किस विषय पर शुरू हुई हरिद्वार से वृंदावन की पदयात्रा?

Uttarakhand: भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने और गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए लोक गायिका कवि सिंह अभियान चला रही है। उन्होंने मंगलवार को हर की पौड़ी पर गंगा पूजन किया और अपनी पद यात्रा शुरू की। बाद में वह माया देवी मंदिर पहुंची जहां उन्होंने पूजा की। साधु-संतों का आशीर्वाद लिया और हरिद्वार से यात्रा शुरू की। इस यात्रा का समर्थन देने उनके साथ श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक समेत कई अन्य लोग भी मौजूद रहे।

हरिद्वार से मथुरा की यात्रा (Uttarakhand News)

गायिका कवि सिंह का कहना है कि भारत को हिंदू राष्ट्र (hindu rashtra) बनाने और गाय को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए हिंदुओं को आगे आना पड़ेगा। जिसके लिए वह पहले भी कई अभियान चला चुकी है। अभियान के दूसरे चरण में वह हरिद्वार से पदयात्रा करते हुए मथुरा श्री कृष्ण जन्मभूमि तक जाएगी। वह भगवान श्री कृष्ण को गंगाजल अर्पित करेंगे और अपनी यात्रा संपन्न करेंगे।

यह भी पढ़ें: Haridwar News: धर्मनगरी में इस डाकू से जुडी इमारत बनेगी टूरिस्ट स्पॉट

25 दिन की यात्रा

उन्होंने कहा कि 25 दिन तक चलने वाली इस पदयात्रा के दौरान हिंदू राष्ट्र के मुद्दे पर युवाओं को भी प्रेरित किया जाएगा। उन्हें स्पष्ट कहा कि जिस आधार पर भारत देश का बंटवारा हुआ था उसकी आधार पर भारत देश को हिंदू राष्ट्र बनना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि गाय को राष्ट्रमाता और हिंदी को राजभाषा का दर्जा भी प्राप्त होना चाहिए। स्कूल कॉलेज के पाठ्यक्रम में सनातन धर्म ग्रंथो को भी शामिल किया जाना चाहिए। साथ ही हिंदू स्थलों के आसपास मांस मदिरा पर भी प्रतिबंध पूर्ण रूप से लगना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Haridwar News: धर्मनगरी में अवैध रूप से रह रहा अफगानी युवक गिरफ्तार

पहले भी निकली यात्रा (Uttarakhand Latest News)

लोक गायिका कवि सिंह ने पहले भी हरिद्वार से लेकर कन्याकुमारी तक यात्रा निकाली है। अब हरिद्वार से पदयात्रा की शुरुआत फिर हुई। जिसका समापन वृंदावन में होगा। बता दे की उत्तरकाशी में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की कई समस्याओं को लेकर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी का घेराव किया है। उन्होंने बोला कि उत्तरकाशी धर्म नगरी है और यहां धड़ल्ले से मांस बिक रहा है। अगर यहां जल्द ही मांस प्रतिबंध नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media