Uttarkashi News: जिस गाय का दूध पी रहे थे ग्रामीण! उसकी मौत से मचा हड़कंप
Uttarkashi News: उत्तरकाशी के सीमांत आराकोट बंगाण क्षेत्र में गाय का दूध पीने से ग्रामीणों की तबीयत खराब हो गई है। सभी को लगा की मौसम बदलने की वजह से तबीयत खराब हुई होगी। लेकिन, जब सच्चाई सामने आई तो सबके होश उड़ गए। दरअसल, जिस गाय का वह दूध पी रहे थे उसकी मौत हो गई है। और ज्यादा हैरानी वाली बात है की गाय की मौत एक पागल कुत्ते के काटने से हुई थी। जानकारी मिलते ही सभी ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए। नजदीकी अस्पताल में उपचार नहीं होने के कारण वह जिला अस्पताल गए और इंजेक्शन लगवाया। इसके बाद नजदीकी अस्पताल में भी इंजेक्शन उपलब्ध करवाए गए।
क्या है पूरा मामला? (Uttarkashi News)
दरअसल, आराकोट बंगाण क्षेत्र के ग्राम पंचायत पावली के डेलून गांव में एक पागल कुत्ते ने एक ग्रामीण की दो गायों को काट दिया था। जिसमें से एक दूध देने वाली गाय भी शामिल थी। फिर भी ग्रामीण उस गाय का दूध पीते रहे। इसके बाद 17 ग्रामीणों की तबीयत खराब हो गई। इसके अलावा दोनों गायों की मौत भी हो गई। जब ग्रामीणों को इस बात का पता चला कि वह जिस गाय का दूध पी रहे थे उस गाय को पागल कुत्ते ने काटा था और उसकी मौत भी हो गई। इसके बाद ग्रामीण तुरंत अस्पताल की दौड़ लगाने लगे।
यह भी पढ़ें: UKSSSC Paper Leak: पेपर लीक मामले में खालिद मलिक की हिरासत बढ़ी
लगवाए एंटी रैबीज इंजेक्शन
बीमार होने वालों में महिला, पुरुष और बच्चे (Uttarkashi News Today) सभी शामिल है। इस मामले की जानकारी मिलते ही सभी 1 अक्टूबर को अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे लेकिन स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर और स्टाफ नहीं था। इसके अलावा इंजेक्शन की कमी की वजह से मरीजों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूणी जाना पड़ा। जहां उन्हें एंटी रैबीज इंजेक्शन की पहली डोज दी गई। इसके बाद दूसरी डोज 3 अक्टूबर को त्यूणी में लगाई गई।
यह भी पढ़ें: Rishikesh News: रामयण काल से जुड़ा योग नगरी ऋषिकेश का नाता
सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई आवाज (Uttarkashi Latest News)
5 अक्टूबर को ग्रामीण सामाजिक कार्यकर्ता मनमोहन सिंह चौहान ने मरीजों की समस्या को देखते हुए मोरी के प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर नीतीश से फोन पर वार्तालाप की। इसके अलावा मरीजों को लगने वाली अगली डोज अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आराकोट में ही उपलब्ध करवाने का आग्रह भी किया। जिससे मरीजों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।