देहरादून

Tilu Rauteli Award: इस बार 13 महिलाओं को मिलेगा तीलू रौतेली पुरस्कार

Tilu Rauteli Award: राजकीय प्रतिष्ठित तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए 13 महिलाओं का चयन किया गया है। पुरस्कार वितरण 4 सितंबर को होगा। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने जानकारी दी है कि तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए इस वर्ष राज्य से कुल मिलाकर 13 महिलाओं का चयन किया गया है। इसके अलावा 33 महिलाओं को राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को पुरस्कार दिया जाएगा।

इसलिए देते है तीलू रौतेली पुरस्कार (Tilu Rauteli Award)

राज्य सरकार हर साल बेहतर काम करने वाली महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार और शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित करती है। जिससे हर क्षेत्र में काम करने वाली प्रदेश की महिलाओं को मोटिवेशन मिले। साथ ही शिक्षकों को बेहतर शिक्षा देने के प्रति भी प्रोत्साहित किया जा सके।

यह भी पढ़ें: Haridwar Crime: 10 साल बाद डबल मर्डर केस के अपराधियों को मिली सजा

रेखा आर्या ने क्या कहा?

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हमारी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां (Tilu Rauteli Award Latest News) अपनी सामर्थ्य से ज्यादा काम कर रही है। साथ ही उन्होंने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में कई नए आयाम भी खड़े किए हैं। इन सभी महिलाओं को सशक्त करना सरकार की जिम्मेदारी है और इस काम में सरकार बिल्कुल भी पीछे नहीं रहेगी। महिला सशक्तिकरण का असली काम हमारे आंगनबाड़ी बहाने करती है और उन्हें इसका श्रेय भी मिलना चाहिए।

13 महिलाओं का चयन (Tilu Rauteli Award News)

प्रतिष्ठित तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए महिला सशक्तिकरण और बाल विकास विभाग ने 13 महिलाओं का चयन कर दिया है। सभी को 4 सितंबर को देहरादून में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया जाएगा। उत्तराखंड महिला सशक्तिकरण और बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि यह आयोजन 4 सितंबर को देहरादून स्थित आईआरडीटी सभागार में किया जाएगा। जहां महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Health Awareness: सप्लीमेंट्स का काला सच, फायदे से ज़्यादा नुकसान

शैलेश मटियानी शिक्षक पुरस्कार

राज्य शिक्षा विभाग हर साल शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शिक्षक पुरस्कार से भी सम्मानित करता है। ऐसे में शिक्षा विभाग में शैलेश मटियानी (shailesh matiyani award) राज्य शिक्षक पुरस्कार 2024 की घोषणा कर दी है। जिसके तहत राज्य के 13 शिक्षकों को इस बार सम्मानित किया जाएगा। इनमें प्राथमिक माध्यमिक प्रशिक्षण संस्थान और संस्कृत शिक्षा के शिक्षक शामिल है। जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम किया है। ऐसे में इन सभी शिक्षकों को 5 सितंबर को सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *