Haridwar Politics: हरिद्वार नगर सीट से भाजपा टिकट के लिए उज्ज्वल पंडित ने पेश की दावेदारी

राजनीतिहरिद्वार

Haridwar Politics: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर हरिद्वार नगर सीट पर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। इसी क्रम में तीर्थ पुरोहित उज्ज्वल पंडित ने हरिद्वार नगर विधानसभा क्षेत्र संख्या-25 से भारतीय जनता पार्टी के टिकट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। उन्होंने पार्टी के जिलाध्यक्ष पंडित आशुतोष शर्मा को अपना आवेदन और बायोडाटा सौंपा।

दो दशक से अधिक के कार्यों के आधार पर जताई उम्मीद (Haridwar Politics)

उज्ज्वल पंडित ने अपनी दावेदारी के साथ पिछले दो दशक से अधिक समय से किए जा रहे कार्यों और सेवाओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि मां गंगा की कृपा और भगवती के आशीर्वाद से उन्हें समाजसेवा की प्रेरणा मिलती रही है। उन्हें भाजपा के शीर्ष नेतृत्व पर पूरा विश्वास है कि पार्टी उनके कार्यों और अनुभव पर विचार करेगी।

यह भी पढ़ें: Haridwar: कुंभ-2027 की तैयारियों के बीच 12वें दिन भी जारी रहा स्वच्छता महाअभियान

उन्होंने उम्मीद जताई कि पार्टी नेतृत्व उन्हें हरिद्वार नगर की सेवा करने का अवसर प्रदान करेगा।

भाजपा टिकट को लेकर बढ़ने लगी दावेदारी

उज्ज्वल पंडित के आवेदन के साथ ही हरिद्वार नगर सीट पर भाजपा के टिकट को लेकर दावेदारी की चर्चा भी तेज हो गई है। चुनाव में अभी समय है, लेकिन संभावित उम्मीदवारों की ओर से अपनी दावेदारी सामने रखने (Haridwar Politics News) का सिलसिला शुरू हो रहा है। अब पार्टी नेतृत्व के निर्णय और आगामी चुनावी रणनीति पर सबकी नजर रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media