Missing CRPF Jawan Son: देश की हिफाजत करने वाला पिता बेटे की तलाश में बेबस

Missing CRPF Jawan Son: सेक्टर MU-1, ग्रेटर नॉएडा से सितंबर 2025 में लापता हुए 15 वर्षीय अनिकेत का 1 साल बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। सीआरपीएफ में तैनात अनिकेत के पिता मनोज विधूड़ी अब लगातार सोशल मीडिया के जरिए लोगों से बेटे को तलाश में मदद की अपील कर रहे हैं।

कोचिंग जाने की बात कह कर घर से निकला (Missing CRPF Jawan Son News)
अनिकेत 11वीं कक्षा का छात्र है। वह 30 सितंबर 2025 को कोचिंग जाने के बाद घर से निकला था। लेकिन, अब 1 साल बाद तक भी वह वापस नहीं लौटा है। लापता होने के बाद 1 अक्टूबर 2025 को दादरी थाने में परिजनों ने अनिकेत की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।
यह भी पढ़ें: Haridwar: होटल-रेस्टोरेंट में खाना खाने जाते हैं? तो ये खबर आपके लिए है!
एक साल बाद भी तलाश जारी
परिजनों के अनुसार, पुलिस की जांच के बावजूद अब तक अनिकेत का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। बताया जा रहा है कि उसकी आखिरी लोकेशन हरिद्वार में मिली थी। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला। बेटे के लापता होने के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
पोते के गम में दादा की हुई मौत
बेटे के लापता होने के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। अनिकेत के लापता होने के गम में 22 अक्टूबर 2025 को उसके दादा की मौत हो गई थी। उस समय से उसकी मां भी बीमार चल रही है। अनिकेत के पिता के अनुसार उसकी छोटी बहन का भी पढ़ाई में मन नहीं लग रहा है और वह भी उदास जैसी रहती है।
सोशल मीडिया पर पिता की लगातार अपील (Missing CRPF Jawan Son Hindi News)
बेटे की तलाश में मनोज विधूड़ी जगह-जगह गुमशुदगी के पोस्टर लगवा चुके हैं। अब वह सोशल मीडिया पर लगातार वीडियो पोस्ट कर लोगों से अनिकेत की जानकारी देने की अपील कर रहे हैं। एक वीडियो में पिता भागों को अगर अपने बेटे से कहते नजर आते हैं कि अगर उनसे कोई गलती हुई तो उन्हें माफ कर दे लेकिन मैं वापस घर लौट आए। मनोज ने बेटे की जानकारी देने वाले व्यक्ति को उचित इनाम देने की घोषणा भी की है। सितंबर 2025 में घर से निकला अनिकेत सितंबर 2026 तक वापस नहीं लौटा है। पूरा परिवार उसके वापस आने की उम्मीद में बैठा है। पिता भी लगातार सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर सभी से मदद मांग रहे हैं।
