Kedarnath Heli Service: खराब मौसम में हेली सेवा प्रभावित, 500 बुकिंग हुई रद्द
Kedarnath Heli Service: केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवा पहले दिन खराब मौसम के कारण संचालित नहीं हो पाई। सुबह से लेकर शाम तक खराब मौसम की वजह से कोई भी हेलीकाप्टर उड़ान नहीं भर पाया। जिसकी वजह से करीब 500 यात्रियों की बुकिंग रद्द हो गई है। हालांकि, यात्री शाम तक मौसम खुलेगा इंतजार करते रह गए।
खराब मौसम बना रुकावट (Kedarnath Heli Service)
बारिश के बाद केदारनाथ की दूसरे चरण (uttarakhand news) की यात्रा के लिए आज सोमवार से हेलीकाप्टर सेवाएं शुरू होनी थी। सभी हेलीपैड पर 6 हेलीकॉप्टर कंपनियां हेलीकॉप्टर के साथ सेवा देने के लिए तैयार हो गई थी। लेकिन, खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टरों ने उड़ान नहीं भरी। केदारनाथ के साथ ही केदारघाटी में और गौरीकुंड तक कोहरा छाया हुआ था।
यह भी पढ़ें: Mata Vaishno Devi: फिर से स्थगित हुई श्री माता वैष्णो देवी यात्रा
मौसम पर पहली नजर
हेली दुर्घटनाओं को देखते हुए कंपनी (Kedarnath Heli Service Update ) सोच समझकर कदम उठा रही है। साथ ही मौसम पर भी लगातार अधिकारी नजर बनाए हुए हैं। केदार घाटी के गुप्तकाशी से ट्रांस भारत, फाटा से पवनहंस हेली एवियशन, ग्लोबल वेक्ट्रा, थम्बी हेली एविएशन और ट्रांस भारत के साथ ही सिरसी से हिमालय हेली एविएशन और ऐरो एविएशन उड़ान भरती है। तीर्थ यात्रियों ने हेली सेवाओं को लेकर बुकिंग कर दी थी लेकिन केदारघाटी में मौसम खराब होने की वजह से उड़ान नहीं हो पाई।
नोडल अधिकारी ने दी जानकारी (Kedarnath Yatra 2025)
हेली नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने जानकारी दी कि खराब मौसम के कारण सोमवार यानी आज हेली सेवा शुरू नहीं हो पाई है। ऐसा होने से करीब 500 टिकटें रद्द हुई है। हेली कंपनियों को साफ तौर पर निर्देश दिए गए हैं कि खराब मौसम में उड़ने नहीं भरी जाएगी। तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा करना विशेष है। अगर ऐसा किया गया तो हेलीकॉप्टर कम्पनी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
यह भी पढ़ें: Rishikesh News: मलबे में फंसा यात्रियों से भरा बस का टायर! मची चीख पुकार
अधिकारियों ने जानकारी दी कि खराब मौसम के कारण शाम तक उड़ान भरने की कोई उम्मीद नहीं है और ऐसा ही हुआ। केदारनाथ धाम में हेली सेवाओं के संचालन शुरू होने से संख्या में इजाफा (kedarnath weather) देखने को मिल रहा है। लेकिन, आज खराब मौसम के कारण हेली सेवाएं उड़ान नहीं भर पाई। आने वाले दिनों में यदि मौसम सही रहा तो हेलीकॉप्टर सेवा फिर से शुरू हो जाएगी।