Haridwar News: असली पहचान छुपाकर युवती किया बलात्कार! मचा हड़कंप
Haridwar News: बहादराबाद क्षेत्र में एक युवती के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोप है कि मुस्लिम युवक ने अपनी धार्मिक पहचान छुपा कर युवती के साथ दुष्कर्म किया है। इसके बाद युवती को ब्लैकमेल करते हुए ₹50,000 की मांग भी की है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में माहौल गरमा गया है।

असली पहचान छुपा कर किया बलात्कार (Haridwar News)
एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल के निर्देश पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल उसकी तलाश जारी है। शुक्रवार को पीड़िता ने बहादराबाद थाना अध्यक्ष अंकुर शर्मा (haridwar latest news) से मिलकर तहरीर दी और बताया कि आरोपित ने अपनी धार्मिक पहचान छुपा कर खुद को सोनू नाम से परिचित कराया था।
यह भी पढ़ें: Rishikesh News: पूरे देश में जोरों शोरों से चल रहा “वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान

वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल
बताया कि उसका विश्वास जीतने के बाद आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। बाद में आरोपित ने वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर ₹50,000 की मांग शुरू की। पुलिस ने पीड़िता (love jihad in haridwar) की तहरीर पर मंगलौर कस्बा निवासी इकबाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना अध्यक्ष अंकुर शर्मा ने जानकारी दी है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपित की तलाश जारी है।
नहर में मिला शव (Haridwar News Today)
अगली खबर रुड़की से है जहां गंगनहर से शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान धर्मेंद्र उम्र 40 देहरादून के मालदेवता में मौजूद मजदूर के रूप में हुई है। बादल फटने की वजह से आई आपदा में वह पानी में बह गया था और उसका शव अब गंग नहर में मिला है। उसके परिवार वालों ने उसकी पहचान की है और फिलहाल सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: Zubeen Garg: मशहूर गायक जुबीन गर्ग की मौत की जाँच करेगी असम सरकार
परिवार के लोगों ने शव की शिनाख्त करने के बाद बताया कि वह मालदेवता में मजदूरी करने गया था। लेकिन, मालदेवता में आई बाढ़ की वजह से वह लापता था। तब से परिवार वाले आस में बैठे थे कि धर्मेंद्र खुद उन्हें अपने बारे में जानकारी देगा। लेकिन, दुर्भाग्यवश धर्मेंद्र आपदा का शिकार बन गया।