देहरादून

Dehradun UKSSC Protest: हाकम सिंह की गिरफ्तारी केवल ड्रामा?

Dehradun UKSSC Protest: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग एक बार फिर से सवालों के घेरे में आ गया है। 21 सितंबर को UKSSSC के ग्रेजुएट लेवल के पदों के लिए परीक्षा हुई थी। परीक्षा सुबह 11:00 से 1:00 बजे तक की थी। छात्रों ने आरोप लगाया है कि एग्जाम शुरू होने से आधे घंटे बाद यानी की 11:30 बजे पेपर का एक सेट लीक हो गया। इस बात का खुलासा स्वाभिमान मोर्चा और उत्तराखंड बेरोजगार संघ द्वारा किया गया है। इस बात से नाराज अभ्यर्थी राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

स्वाभिमान मोर्चा का प्रदर्शन (Dehradun UKSSC Protest)

इस समय देहरादून में परेड ग्राउंड पर उत्तराखंड बेरोजगार संघ और स्वाभिमान मोर्चा विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे हैं। विरोध कर रहे कैंडीडेट्स की मांग है कि इस परीक्षा को रद्द किया जाए। उत्तराखंड बेरोजगार संघ के सदस्यों (dehradun latest news) ने शहर के परेड ग्राउंड के पास एक बड़ा विरोध प्रदर्शन किया है। जो आज 23 सितंबर को भी जारी है। उन्होंने सरकार पर बार-बार होने वाले परीक्षा घोटाला और पेपर लीक को रोकने में व्यवस्थागत सफलता का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें: Katrina Kaif Pregnant: बेबी बंप के साथ देखे Pookie कैटरीना की cute pic

धारा 163 हुई लागू

हैरानी वाली बात है कि जिस दिन उत्तराखंड बेरोजगार संघ और स्वाभिमान मोर्चा (uksssc protest in parade ground) ने विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया था। उसी दिन देहरादून में कुछ स्थानों पर धारा 163 लगाने का फैसला लिया गया। हालांकि, फिर भी छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया जो आज भी जारी है। इस मामले में पहले पुलिस ने पेपर लीक की बात से इनकार कर दिया था। लेकिन, फिर 21 सितंबर को देर शाम पुलिस ने माना कि एक केंद्र से किसी व्यक्ति ने पेपर के तीन पन्नों की फोटो भेजी थी। पेपर होने से पहले कोई लिक की सूचना नहीं थी। लेकिन, बाद में सोशल मीडिया पर स्क्रीनशॉट वायरल होने लगे।

एसएसपी ने दिया बयान (Dehradun UKSSC Protest News)

एसएसपी अजय सिंह ने बयान दिया है कि- “इस मामले की जांच में टीम में लगी हुई है। जल्दी ही पूरे मामले का पुलिस खुलासा करेगी। उन्होंने कहा कि बड़े स्तर पर पेपर लीक होने की बात नहीं आई है। हमने दो-तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। जो भी सच है वह जल्द सामने आ जाएगा इसलिए युवा संयम बनाए रखें।

यह भी पढ़ें: UKSSSC Protest: पेपर लीक के मामले को लेकर सीएम धामी कर रहे मीटिंग

हाकम सिंह की गिरफ्तारी केवल ड्रामा?

युवाओं का गुस्सा शांत नहीं हो रहा है। इसके पीछे वजह है दो लोगों की गिरफ्तारी। परीक्षा से एक दिन पहले यानी 20 सितंबर को देहरादून पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने पंकज गौड़ और हाकम सिंह को गिरफ्तार किया था। आरोप था कि यह दोनों लोगों ने 6 कैंडिडेट से परीक्षा में पास करने के बदले 12 से 15 लाख रुपए लिए थे। इन्हीं के द्वारा 2021 में भी UKSSSC पेपर लीक (uksssc paper leak latest update) किया गया था। इन गिरफ्तारियां को लेकर कैंडीडेट्स बड़े स्तर पर पेपर लीक की बात कह रहे हैं और परीक्षा को रद्द करने की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *