देहरादून

Dehradun: हाथियों का आतंक! हरिपुर कलां में फसल बर्बाद; सो रहा है वन विभाग?

Dehradun: रायवाला क्षेत्र के हरिपुर कलां गांव में एक हफ्ते से हाथियों का आतंक मचा हुआ है। 28 सितंबर देर रात को प्रेम विहार कॉलोनी में हाथियों के झुंड ने बाजरा और धान की खड़ी फसलों को पूरी तरह से रौंद दिया। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार हाथी और अन्य जंगली जानवरों से उनकी फसल तबाह हो रही हैं। उनका साफ तौर पर कहना है कि अधिकारियों की लापरवाही से समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।

Dehradun

जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे अधिकारी (Dehradun News)

गांव के किसने जगदीश यादव और सतीश यादव के खेतों में हाथियों ने उथल-पुथल मचा दी। उनकी पूरी फसल तहस-नहस कर दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि हिरण, सांभर और नील गाय लगातार फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य पूजा ग्वाड़ी ने जानकारी दी है कि हरिद्वार रेंज अधिकारी को इस मामले की जानकारी देने के लिए फोन किया गया था। लेकिन, उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया था। आरोप यह भी है कि बाद में अधिकारियों ने मामला मोतीचूर रेंज का बताकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया।

यह भी पढ़ें: Badrinath Highway: तीन साल बाद मिला मजदूरों को न्याय! हुआ था बड़ा हादसा

Dehradun News

अन्य जगह भी भारी नुकसान

यह समस्या केवल हरिपुर कलां तक सीमित नहीं है। राजाजी टाइगर रिजर्व से सटे हुए इलाकों में अक्सर हाथियों का झुंड गांव की तरफ निकल जाता है। इससे पहले भी रायवाला, गुमानीवाला और थानों क्षेत्र के कई गांव में फसलों को भारी नुकसान हुआ है। कुछ वर्ष पहले देहरादून जिले के डोईवाला ब्लॉक में भी हाथियों के झुंड ने गन्ने और धान की फैसले रौंद दी थी। जिससे किसानों को लाखों रुपए का नुकसान भी हुआ था। ऐसे मामलों में गांव वालों ने कई बार आवाज उठाई और वन विभाग से सुरक्षा की मांग थी। लेकिन, अब तक इस समस्या का स्थाई समाधान नहीं निकल पाया है।

ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी (Dehradun Latest News)

ग्रामीणों का कहना है कि अगर प्रशासन ने जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो वह आंदोलन करने को मजबूर होंगे। फसलों के नुकसान के कारण किसान आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। वन्य जीव विशेषज्ञों का मानना है कि जंगलों में खाना और पानी की कमी के कारण हाथी और अन्य जंगली जानवर गांव की ओर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Rishikesh News: तीर्थनगरी में संचालित हो रहा जिस्मफरोशी का धंधा?

डीएफओ देहरादून ने दिया बयान

डीएफओ देहरादून नीरज शर्मा को इस घटना की जानकारी दी गई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि जब तक अधिकारियों की सक्रियता और जवाबदेही तय नहीं होगी तब तक ऐसी घटनाएं बार-बार होती रहेगी। हरिपुर कलां के किसान अब उम्मीद लगाए बैठे हैं कि सरकार और वन विभाग जल्द इस समस्या का समाधान निकालेंगे जिससे उनकी मेहनत से उगाई गई फैसले सुरक्षित रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *