उत्तराखंड

Badrinath Avalanche: बद्रीनाथ से बड़ी खबर! कंचन गंगा के समीप टूटा ग्लेशियर

Badrinath Avalanche: उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ धाम से बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, बद्रीनाथ धाम में कंचन गंगा के समीप ग्लेशियर टूट गया है। ग्लेशियर टूटने का वीडियो सामने आ गया है। गनीमत रही कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि या अन्य तरह का नुकसान नहीं हुआ है। चमोली पुलिस ने ग्लेशियर टूटने की पुष्टि की है।

कंचन गंगा के ऊपर से टूटा ग्लेशियर (Badrinath Avalanche)

वायरल वीडियो में देखा जा रहा है की कंचन गंगा के ऊपर से ग्लेशियर टूटकर तेजी से नीचे की तरफ आ रहा है। दरअसल, कुछ दिनों पहले बद्रीनाथ के ऊपर के इलाकों में जोरदार बर्फबारी हुई थी। उसके बाद अचानक से चटक धूप निकल गई। चटक धूप निकलने की वजह से ऐसा कई बार होता है कि ग्लेशियर नीचे की तरफ फिसलते हैं और इस तरह की घटना हो जाती है। केदारनाथ धाम के ऊपरी इलाकों में भी अक्सर इस प्रकार की घटनाएं देखने को मिलती है।

यह भी पढ़ें: BSF Jobs 2025: स्पोर्ट्स कोटा के तहत कांस्टेबल जनरल ड्यूटी के लिए भर्ती जारी

पहाड़ी इलाकों में खिल रही चटक धूप

कुछ दिनों पहले जहां ऊपरी पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही थी। वहीं अब वहां पर चटक धूप निकल रही है। दिन में तेज धूप और रात में ठंड का तापमान होने के कारण ग्लेशियर में दरारें पड़ रही है और बर्फ के हिस्से खिसकने की घटनाएं हो रही है।

हिमस्खलन की घटना (Badrinath Avalanche News)

चमोली के पुलिस अधीक्षक सर्वेश पवार ने जानकारी दी है कि इस तरह की घटनाएं इस दौरान होना आमतौर पर देखी जाती है। धूप निकलने के बाद ऊंचाई के इलाकों में बर्फ का फिसलना स्वाभाविक घटना है। इससे घबराने की जरूरत नहीं है और किसी भी तरह की अफवाह भी नहीं फैलानी चाहिए। उनकी टीम ने मौके का जायजा लिया और बताया कि यह एक सामान्य हिमस्खलन की घटना है जिससे कोई नुकसान नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें: Munawar Faruqui: मुनव्वर फारूकी को कभी भी हो सकता है जान का खतरा

घबराने की जरूरत नहीं

इस समय बद्रीनाथ और उसके आसपास (Badrinath Avalanche Latest News) के इलाकों में मौसम साफ है। ग्लेशियरों की सतह पर मौजूद बर्फ के खिसकने की संभावना बढ़ गई है। ऐसा धूप खिलने की वजह से हो रहा है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से अपील की है कि वह अफवाहों पर ध्यान ना दें और मौसम विभाग या जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचनाओं पर भरोसा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *