Chandi Devi Mandir: पुजारियों पर लगा मंदिर परिसर में शराब पीने का आरोप
Chandi Devi Mandir: हरिद्वार स्थित सिद्धपीठ मां चंडी देवी मंदिर से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, मंदिर के पुजारी ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित से मिलकर शिकायती पत्र सौंपा है। जिसमें पुजारी ने मंदिर के महंत भवानी नंदन और उनकी माता पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उन्होंने जिलाधिकारी से मामले में हस्तक्षेप कर उन्हें सुचारू रूप से मंदिर में पूजा पाठ करने की सुविधा वापस दिलाने की मांग की है।
क्या है पूरा मामला? (Chandi Devi Mandir)
दरअसल, ज्ञापन में सुभाष ममगाई, राकेश भट्ट, गौरव जोशी, रोहित रावत, राकेश थपलियाल, नवीन नवानी, शिवचरण ममगाई, विजय महंगाई, विपिन बलूनी ने आरोप लगाया है कि मंदिर के महंत की माता और ट्रस्टी गीतांजलि ने उन्हें बाहर कर दिया है। उन्होंने मंदिर में प्रवेश करने पर झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी है। पुजारी ने आरोप लगाया है कि उनके साथ 16 अक्टूबर को अभद्रता हुई थी। इसका विरोध करने पर ट्रस्टी ने मंदिर में उन्हें प्रवेश नहीं देने के निर्देश अन्य कर्मचारियों को दिए हैं। ऐसा होने की वजह से उनके रोजगार पर संकट आ गया है।
यह भी पढ़ें: Haldwani News: रेस्टोरेंट में हुआ लाखों का नुकसान, बिजली विभाग पर आरोप
काट के दिया गया वेतन
मंदिर पुजारी सुभाष ममगाई और दो अन्य ने आरोप (Chandi Devi Mandir Pujari News) लगाया है कि दर्शनार्थी को प्रसाद में चुंदरी देना महंत और उनकी मां के गुस्से का कारण बना था। बीते दिनों उन्होंने हमसे अपने घर का काम भी कराया और झांसे में रखा कि हमारी उपस्थिति ट्रस्ट में होती रहेगी। एक महीना बीतने पर जब वेतन आया तो इसमें 5 से 7 दोनों का वेतन काट लिया गया था।
यह भी पढ़ें: Dhanteras Wishes Hindi: धनतेरस के पवन अवसर पर भेजे ये संदेश
महंत की मां ने दी जानकारी (Chandi Devi Mandir News)
ट्रस्टी और महंत की मां गीतांजलि ने बताया की जिन्होंने बिना पूछे कोई आरोप लगाया है वह बिना पूछे काम भी किया करते थे। जिसकी वजह से उन्हें ट्रस्ट से बाहर किया गया है। इन लोगों में पांच ऐसे हैं जो अमर्यादित व्यवहार कर रहे थे। उन्होंने मंदिर परिसर में शराब पीने जैसी हरकत भी की थी। उन्हें उनकी ही हरकत पर नोटिस भी दिया गया था। कि अगर समय रहते नहीं समझे तो बाहर कर दिया जाएगा। शिकायत करना और आरोप लगाना केवल एक साजिश है। कुछ लोगों को पहले ही निकाल दिया था। उनकी चोरी के वीडियो और चुन्नी पहनाने के नाम पर श्रद्धालुओं से पैसे मांगने के प्रमाण हमारे पास हैं।