Bihar Election 2025: इस गांव में लोगों ने 20 साल बाद डाला वोट
Bihar Election 2025: बिहार के मुंगेर जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र में बीते दिन गुरुवार को शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ। नक्सल प्रभावित तारापुर विधानसभा के भीमबांध इलाके में इस बार ऐतिहासिक मतदान हुआ है।
20 साल बाद डाला वोट (Bihar Election 2025)
नक्सल प्रभावित तारापुर विधानसभा में 20 साल बाद मतदाताओं ने अपने ही गांव में मतदान केंद्र पर वोट डाला है। इस इलाके में साल 2005 में नक्सलियों ने तत्कालीन एसपी सुरेंद्र बाबू सहित सात पुलिसकर्मियों को बारूदी सुरंग में उड़ा दिया था। सुरक्षा कर्मियों से चुनाव आयोग ने यहां मतदान केंद्र को गांव से 20 किलोमीटर दूर शिफ्ट कर दिया था।
यह भी पढ़ें: Amit Shah Bihar: घुसपैठियों को बचाने के लिए राहुल गाँधी ने निकाली यात्रा
सुबह से ही पहुंचे मतदाता
अब 20 साल बाद भीमबांध (Bihar Elections) के वन विभाग विश्रामालय स्थित बूथ संख्या 310 पर बीते दिन सुबह से ही मतदाताओं की लाइन लग गई। जिसे देखा गया कि मतदाता वोट करने के लिए काफी उत्साहित थे। इस केंद्र पर 374 मतदाता है। जिनमें से 170 महिलाएं और 204 पुरुष हैं। वोट देने आए ग्रामीणों के चेहरे पर हंसी थी। एक 81 वर्षीय बुजुर्ग मतदाता विष्णु देव सिंह ने जानकारी दी की 2005 से पहले गांव में ही मतदान होते थे। लेकिन, नक्सली हमले होने के बाद लोगों को प्रशासन वहां से दूर मतदान केंद्र ले जाते थे। दूरी और असुविधा के कारण कई गांव के बुजुर्ग मतदान नहीं दे पाते थे।
कई युवाओं का पहला वोट (Bihar Election News 2025)
कई युवाओं का यह पहला मतदान था। उनमें से एक ने बताया कि अब गांव में मतदान केंद्र खुलने से सभी में खुशी की लहर है। गांव नक्सल प्रभावित होने की वजह से विकास और शिक्षा से पीछे गया है। यहां उच्च शिक्षा और रोजगार की काफी जरूरत है।
यह भी पढ़ें: Neil and Aishwarya Divorce: अलग हुई नील और ऐश्वर्या की राहें
महिला मतदाता ने क्या कहा?
महिला मतदाता ने भी अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि कई वर्षों बाद गांव में मतदान करने का मौका मिला है। हम बहुत खुश हैं।
सेक्टर मजिस्ट्रेट अशोक कुमार (Bihar Elections 2025 Update) ने जानकारी दी कि नक्सल प्रभावित होने के कारण इस क्षेत्र में विशेष सुरक्षा व्यवस्था है। केंद्रीय पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ लगातार पेट्रोलिंग भी की गई। बिहार में मतदाता शांति और खुशी के साथ लोकतंत्र के इस महापर्व में शामिल हो रहे हैं।

