Laksar News: कदम थमे पर हौसला नहीं! दिव्यांग दिग्विजय को मिलेगा सम्मान
Laksar News: लक्सर निवासी विश्व रिकॉर्ड समेत 7 रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करने वाले दिव्यांग दिग्विजय सिंह का राज्य पुरस्कार के लिए चयन हुआ है। 3 दिसंबर को विश्व दिव्यांग दिवस मनाया जाता है। इसी दिन राज्य सरकार द्वारा दिग्विजय सिंह को भी सम्मानित किया जाएगा।
दिव्यांग दिग्विजय ने दिया कई को रोजगार (Laksar News)
दिग्विजय सिंह को कल 3 दिसंबर को राज्य सरकार द्वारा सम्मानित किया जाएगा। लक्सर के दाबकी कला निवासी दिव्यांग खिलाड़ी दिग्विजय सिंह को यह पुरस्कार रोजगार के क्षेत्र में दिया जाएगा। दिग्विजय अपनी पत्नी के साथ मिलकर स्वयं का व्यवसाय चलाते हैं। जिससे कई अन्य लोगों को भी व्यवसाय मिलता है।
यह भी पढ़ें: Haridwar: “सम्पत्ति” का मोह बना पिता से बड़ा! बेरहमी की हदे पार
पहले मिला खिलाड़ी के रूप में पुरस्कार
पहले दिग्विजय सिंह को दक्ष दिव्यांग खिलाड़ी (digvijay singh laksar) के रूप में राज्य पुरस्कार दिया जा चुका है। ग्रैंड मास्टर की उपाधि से पुरस्कृत दिग्विजय दोनों पैरों से दिव्यांग है। इसके बावजूद भी एथलेटिक्स और मोटर स्पोर्ट्स में उन्होंने कई उपलब्धियां प्राप्त की है। उन्होंने मोटर भारत और बाइक राइडिंग में दो इंडिया रिकॉर्ड, एक एशिया रिकॉर्ड और चार विश्व रिकॉर्ड समेत कुल 7 रिकॉर्ड अपने नाम करें हैं।
कई रिकॉर्ड अपने नाम किए (Laksar News Today)
दिग्विजय सिंह ने साल 2020 में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित गमबाल इंडिया 2020 की रैली में कन्याकुमारी से लेकर आगरा तक की 3000 किलोमीटर की दूरी केवल 58 घंटे में तय की थी। इस दूरी को 60 घंटे के अंदर पूरा करना था। उसके बाद साल 2021 में गुजरात के कोटेश्वर धाम से अरुणाचल प्रदेश में चीन सीमा पर स्थित देश के अंतिम गांव तक 4000 किलोमीटर की कर रेस 76 घंटे में पूरी की थी।
यह भी पढ़ें: Umeed Portal: वक्फ सम्पत्ति मामला! उम्मीद पर खरा नहीं उतरा “उम्मीद पोर्टल”
वर्ल्ड रिकॉर्ड भी शामिल
उन्होंने राष्ट्रीय स्तर के अलावा वर्ल्ड रिकॉर्ड (world disability day 2025) में भी अपना नाम रोशन किया है। उन्होंने 5 से 6 मार्च 2022 को मध्य प्रदेश के इंदौर में कार रेस में 1200 सीसी डीजल कार से 4 मिनट 58 सेकंड में रेस पूरी की थी। जिसमें उन्होंने प्रथम स्थान हासिल किया था। उनके इस उपलब्धि को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया है। दिग्विजय सिंह का जीवन काफी प्रेरणादायक है। अगर मन में कुछ करने की लगन हो तो आपको कोई भी परिस्थिति नहीं रोक सकती।
